Weird News : मच्छर पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। कई बीमारियों का कारण भी मच्छरों को ही माना जाता है। एक महिला के लिए मच्छर उस वक्त मुसीबत बन गए जब वह छुट्टियां मनाने के लिए गई थी। मच्छरों की वजह से महिला की जान आफत में आ गई। महिला अपने पति के साथ डोमिनिकन गणराज्य घूमने गई थी, यहां उसे पहले मच्छरों से परेशान किया फिर दवाओं ने।
37 वर्षीय एमी वेल्स नाम की महिला अपने दोस्त के साथ डोमिनिकन गणराज्य घूमने गई। उसे मच्छरों ने काटा तो पूरे शरीर पर बहुत बड़े दाने हो गए। इसके बाद इस महिला ने एंटीबायोटिक्स दवाएं खा ली। इसके बाद दवाओं का रिएक्शन हो गया और उसकी जान पर बन आई। दरअसल महिला पहले से भी कुछ दवाएं ले रही थी, एंटीबायोटिक्स लेने के बाद रिएक्शन हो गया।
दवाओं का खतरनाक असर
दवाओं का असर इतना खतरनाक था कि कुछ ही दिनों में उसके पूरे शरीर की त्वचा पर छाले पड़ गए। ये छाले इतने खतरनाक थे, जिसे देखने पर ऐसा लग रहा था कि वह बुरी तरह जल गई है। इसके बाद महिला की हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे दस हफ्ते तक काम से छुट्टी लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। अपनी पीड़ा को बयां कर एमी वेल्स ने कहा कि यह धरती पर नर्क जैसा था। छालों ने मेरे पूरे शरीर को ढक लिया था, यहां तक कि मेरी आंखों और होठो पर भी छाले पड़ गए थे। यह बेहद दर्दनाक था। लोग मुझसे पूछते रहते थे कि क्या मैं आग से जल गई हूं। उसने कहा कि मुझे कभी भी इससे पहले एलर्जी नहीं हुई।
यह भी पढ़ें : कब्र से निकला अजगरों का झुंड, देखकर लोगों की हालत हो गई खराब; देखें वीडियो
दस हफ्ते तक लेनी पड़ी छुट्टी
एमी वेल्स ने कहा कि मैंने डोमिनिकन गणराज्य में मच्छरों के काटने के बाद दवाई ली थी। इसके बाद हम ब्रिटेन के लिए रवाना हो गए। फ्लाइट में ही मुझे रिएक्शन शुरू हो गया, मेरी त्वचा निकलने लगी और बाल झड़ने लगे। किसी तरह मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने बताया कि करीब दस हफ्ते तक मुझे छुट्टी लेनी पड़ी। अब जाकर मैं ठीक हुई हूं लेकिन निशान अभी भी हैं।
यह भी पढ़ें : बच्चे को जन्म देते हुए शार्क का वीडियो वायरल, देखते ही दंग रह गए यूजर्स
महिला ने बताया कि मेरे सिर के बाल झड़ गए, जिससे मैं और दुखी हो गई। डॉक्टर ने बताया कि ऐसा सदमे के कारण हुआ है। मैंने जब अपना चेहरा आईने में देखा तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि ये मैं ही हूं। हालांकि सदमे से बाहर आने के लिए एमी वेल्स ने अपने दोस्त से शादी कर ली है। जो हुआ उसे छोड़कर अब हम आगे की जिंदगी जी रहे हैं।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines