Bizarre News : शराब के नशे में लोग इतने मस्त हो जाते हैं कि उन्हें इसका भी आभास नहीं रहता कि उनके साथ हो क्या रहा है। नशेड़ियों के साथ हुई घटनाओं के कई मामले सामने आ चुके हैं लेकिन हैरान करने वाला मामला रूस से सामने आया है। यहां नशे में महिला ऐसी जगह सो गई कि नींद खुलने के बाद उसकी जिंदगी बर्बाद हो चुकी थी।
मामला रूस के स्टावरोपोल क्राय में स्थित मिनरलनी वोडी का है, यहां की एक 60 साल की एक बेघर महिला को अपने दोनों पैर गंवाने पड़े हैं। महिला शराब के नशे में भेड़ों के बाड़े में सो गई थी। जिसके बाद चूहों ने उसके पैर को कुतर दिया था। हैरानी की बात ये है कि महिला के पैर को चूहे कुतर रहे थे और उसे आभास ही नहीं हुआ क्योंकि वह नशे में थी।
महिला का नाम केवल मरीना है, उसे एक राहगीर ने देखा और उसकी जानकारी पुलिस को दी। दरअसल महिला के दोनों पैरों को चूहे बुरी तरह कुतर चुके थे। वहीं जब तक महिला को अस्पताल पहुंचाया जाता तब तक उसे गैंग्रीन हो चुका था और दोनों पैरों को काटना पड़ गया।
मरीना से इस स्थिति पर सवाल पूछा गया तो उसने साफ-साफ बताया कि उसने शराब पी ली और चूहों ने उसे कुतर दिया। वह बेसहारा लोगों के लिए बने एक आश्रय में ठीक हो रही है। इस महिला के पास ना तो कोई दस्तावेज है और ना ही परिवार के लोग इसे अपनाना चाहते हैं। महिला के भाई से जब संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसने उसे अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया और दोबारा इस बात को लेकर संपर्क ना करने की बात कही।
बताया गया कि महिला शराब की आदी हो चुकी है, यही वजह है कि ये अपने बच्चों से भी दूर हो चुकी है। अपने पैर गवां दिए और सारे रिश्ते खो दिए। अब इस महिला को जब परिवार के सदस्यों की जरूरत है तो कोई सामने नहीं आ रहा है। इतना होने के बाद भी ये महिला नशे से खुद को दूर नहीं रख पा रही है।
यह भी पढ़ें : महिला को निगल गया मगरमच्छ, मुंह में शरीर देख उड़े लोगों के होश
क्या होता है गैंगरीन?
गैंगरीन एक गंभीर बीमारी है, जिसमें रक्त की आपूर्ति में कमी के कारण शरीर के ऊतक (Tissue) मर जाते हैं। यह शरीर के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकता है लेकिन आम तौर पर यह पैर की उंगलियों, पैरों और हाथों से शुरू होता है। महिला के पैरों को इसीलिए काटना पड़ा क्योंकि पैरों में सबसे अधिक असर देखने को मिल रहा था।
संबंधित खबरें
छात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
17 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
1 day agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
1 day agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
1 day ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
3 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
4 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
5 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
6 days agoजब बॉम्बर की गर्जना से चौंके डोनाल्ड ट्रंप, बगल में शांत खड़े रहे जिनपिंग; VIDEO हुआ वायरल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines