सात चप्पलों की माला पहन क्यों प्रचार करने उतरा प्रत्याशी? जानिए वजह

Aligarh Viral Video : चुनाव के दौरान नेताओं के अजब -गजब रंग देखने को मिलते हैं। कभी नेताओं पर स्याही फेंकी जाती है तो कभी जूता फेंका जाता है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अजीब नजारा देखने को मिला, जहां चुनावी मैदान में उतरा प्रत्याशी चप्पलों की माला पहनकर वोट मांगने पहुंच गया।

Pandit Keshav Dev Gautam

Aligarh Viral Video: लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। चुनाव जीतने के लिए नेता और पार्टी हर संभव कोशिश कर रहे हैं। अब लोकसभा प्रत्याशी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह चप्पल की माला पहनकर वोट मांग रहे हैं। मामला अलीगढ़ का है और प्रत्याशी का नाम है पंडित केशव देव गौतम।

पंडित केशव देव गौतम अपने गले में सात चप्पलों की माला पहनकर वोट मांग रहे हैं। उन्हें ऐसा करता देख लोग हैरान है। नीचे दिए गए वीडियो में देखिए आखिर चप्पलों की माला पहनकर क्यों वोट मांग रहा है ये प्रत्याशी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ