हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गणतंत्र दिवस पर ‘रोबोट आर्मी’ ने दी सलामी! ममता बनर्जी के सामने दिखा अनोखा नजारा, देखें वीडियो

Kolkata Republic Day Parade : गणतंत्र दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी परेड निकाली गई। इस दौरान रोंगटे खड़े कर देने वाले ‘रोबोटिक आर्मी’ की ताकत देखने को मिली।

विज्ञापन

Kolkata Republic Day Parade : गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड निकाली जा रही है। इस दौरान राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत मुख्य अतिथि मौजूद रहे। एक तरफ जहां दिल्ली में परेड निकाली जा रही थी तो वहीं दूसरी तरह कोलकाता में परेड निकाली गई। इस दौरान रोबोटिक आर्मी का नजारा देखकर लोग हैरान रह रहे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के साथ ही सीएम ममता बनर्जी वहां मौजूद हैं। जवानों की एक टुकड़ी रोबोट आर्मी के साथ उनके सामने पहुंची और सलामी दी। बताया गया कि ये ऐसे रोबोट हैं, जो हर मौसम में काम कर सकते हैं। ये रोबोट माइनस 40 डिग्री से लेकर 50 डिग्री तापमान में काम करने में सक्षम हैं।

देखें वीडियो

क्या है मल्टी-यूटिलिटी लेग्ड इक्विपमेंट?

ये आम रोबोट नहीं हैं बल्कि पंद्रह किलो वजन लेकर भी चल सकते हैं। भारतीय सेना ने जम्मू में आयोजित नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2023 में मल्टी-यूटिलिटी लेग्ड इक्विपमेंट (एमयूएलई) का अनावरण किया था। इसमें 360 डिग्री कैमरे और रडार लगे हैं जो ऑपरेटर को किसी भी खतरे का पता लगाने और उसे मार गिराने में मदद करते हैं । दरअसल ये एक एनालॉग मशीन है, जिनमें चार पैर लगे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस परेड के बाद ‘भारत पर्व 2025’ की होगी शुरुआत

इस उपकरण को वाई-फाई या लॉन्ग-टर्म इवोल्यूशन (एलटीई) से ऑपरेट किया जा सकता है, जिससे यह 10 किमी तक की दूरी तक काम कर सकता है। इसे आसानी से संचालित होने वाले रिमोट कंट्रोल द्वारा नियंत्रित किया जाता है। इसे बर्फ और पहाड़ों में भी आसानी से संचालित किया जा सकता है। यह 45 डिग्री तक के कोण पर पहाड़ों पर बिना किसी परेशानी के चढ़ सकता है और 18 सेमी तक ऊंची सीढ़ियां चढ़ सकता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola