---विज्ञापन---

लाइव टीवी के दौरान क्यों बेहोश हुई एंकर? Video शेयर कर लोपामुद्रा ने बताई वजह

TV anchor faints on Air : दूरदर्शन की एंकर लोपामुद्रा सिन्हा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाइव टीवी के दौरान बेहोश होती दिखाई दे रही हैं। इसके बाद उन्होंने वीडियो जारी कर पूरी घटना के बारे में जानकारी दी है।

---विज्ञापन---

TV anchor faints on Air : देश के अधिकतर राज्य भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल में एक महिला एंकर उस वक्त बेहोश हो गईं, जब वह राज्य के मौसम की खबर पढ़ रही थीं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह बेहोश होने से पहले की आवाज में और चेहरे पर सुस्ती आ गई थी।

घटना 20 अप्रैल 2024 को हुई, जब दूरदर्शन की एंकर लोपामुद्रा सिन्हा लाइव न्यूज पढ़ रही थीं और इस दौरान वह बेहोश हो गईं। लोपामुद्रा सिन्हा ने बेहोश होने का वीडियो शेयर कर बताया, “लाइव न्यूज के दौरान, मेरा बीपी काफी कम हो गया और मैं बेहोश हो गई। मैं काफी समय से बीमार महसूस कर रही थी। मैंने सोचा कि थोड़ा पानी पीने से यह ठीक हो जाएगा।

---विज्ञापन---

उन्होंने कहा कि मैंने फ्लोर मैनेजर की ओर इशारा करके पानी की बोतल मांगी, लेकिन जब मैं बेहोश हुई तब स्टोरी चल रही थी इसलिए मैं पानी नहीं पी सकी। मुझे लगा कि मैं सारी खबरें खत्म करके पानी पी लूंगी लेकिन जैसे ही मौसम की खबर मैंने पढ़ी, मेरा सिर चकराने लगा और बेहोशी आ गई।


वीडियो शेयर कर लोपामुद्रा सिन्हा ने कहा है कि अब वह ठीक हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल में अप्रैल की शुरुआत से पारा चढ़ा हुआ है। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। हीटवेव को देखते हुए पश्चिम बंगाल में रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां का तापमान सामान्य से पांच-छह डिग्री अधिक है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : तेज रफ्तार कार ने मारी ऐसी टक्कर, हवा में उड़ गईं लड़कियां; डरा देगा ये वीडियो

पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक है। अनुमान है कि एक दो दिन बाद तापमान में गिरावट हो सकती है। उसके बाद चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। पश्चिम बंगाल के किए जगहों पर अधिकतम तापमान (42.5 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 21, 2024 05:59 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola