---विज्ञापन---

तेज रफ्तार कार ने मारी ऐसी टक्कर, हवा में उड़ गईं लड़कियां; डरा देगा ये वीडियो

Mumbai Road Accident Viral Video : सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां को एक तेज रफ्तार कार सवार ने ठोकर मार दी। कार सवार फरार हो गया। इस घटना में का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

---विज्ञापन---

Mumbai Road Accident Viral Video : मुंबई में हुए एक भयावह सड़क दुर्घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इस घटना में दो लड़कियां बुरी तरह घायल हो गई हैं। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग सड़क पार कर रहे हैं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कार रहीं लड़कियों को ठोकर मार दी।

मुंबई में हुए भयावह दुर्घटना का वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि घटना मुंबई के गांवदेवी इलाके में हुई है। सामने आए वीडियो में सड़क पार कर रहे कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच दो लड़कियां और एक लड़का सड़क पार करने लगे। सड़क पार करने के लिए जैसे ही लड़कियों ने कदम बढ़ाया, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी।

---विज्ञापन---

बताया जा रहा है कि इस घटना में दो लड़कियां बुरी तरह जख्मी हुई और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घटना शुक्रवार को हुई है। लड़कियों को ठोकर मारने के बाद कार सवार फरार है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।


इस एक्सीडेंट में शामिल कार को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं घायल लड़कियों की पहचान ऐशानी जाधव (14) और जान्हवी कनौजिया (14) के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज चल रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : देखते ही देखते ढह गई तीन मंजिला इमारत, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

हालांकि इस घटना का बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी संज्ञान लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष और शिव सेना की प्रवक्ता सुशीबेन शाह घायल लड़कियों से मुलाकात करने नायर अस्पताल भी जाने वाली हैं।

First published on: Apr 21, 2024 11:56 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola