हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'कभी स्कूल नहीं गई' स्नैक्स बेच रही लड़की की अंग्रेजी सुन हैरत में पड़े लोग, 10 लाख लोगों ने देखा वीडियो

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रही है। बच्ची का कहना है कि कभी स्कूल नहीं गई लेकिन छ: भाषाओं में बात कर सकती है।

विज्ञापन

Viral Video : पाकिस्तान की एक बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बच्ची का कहना है कि वह कभी स्कूल नहीं गई लेकिन उसकी बातचीत, भाषा और बोलने का तरीका लोगों को खूब प्रभावित कर रहा है। पाकिस्तान के एक व्लॉगर और डॉक्टर द्वारा यह वीडियो शेयर किया गया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत का बताया जा रहा है, जहां पाकिस्तानी व्लॉगर और डॉक्टर जीशान की मुलाकात एक छोटी बच्ची से हुई। बातचीत में बच्ची ने बताया कि वह कभी स्कूल नहीं गई है। इसके बावजूद वह धाराप्रवाह अंग्रेजी बोल रही है और उसका कहना है कि वह छह भाषाओं में बातचीत कर सकती है।

कभी स्कूल नहीं गई लेकिन…

बातचीत के दौरान बच्ची ने कहा कि वह लोअर दीर ​​में मूंगफली, सूरजमुखी के बीज और अन्य स्नैक्स बेचती है। उसका नाम शुमैला है और वह छह भाषाएं बोलती है। बच्ची ने अपनी इस प्रतिभा का श्रेय अपने पिता को देते हुए बताती है कि वे 14 भाषाएं बोलते हैं। लड़की ने कहा कि मैं स्कूल नहीं जाती बल्कि मेरे पिता मुझे घर पर ही पढ़ाते हैं।

विज्ञापन


शुमैला ने सबसे चौंकाने वाली बात बताई, जिसने सभी को हैरान कर दिया कि उसकी पांच माताएं हैं और 30 भाई हैं। शुमैला सुबह पहाड़ों पर पर्यटकों के बीच सामान बेचने जाती है और शाम को वापस अपने घर आ जाती है। शुमैला के आत्मविश्वास को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए और उससे खूब प्रभावित हुए। वीडियो को 10 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस लड़की में गजब का आत्मविश्वास है। एक अन्य ने लिखा कि यह मायने नहीं है कि वह कितनी भाषाएं बोलती है, बल्कि महत्वपूर्ण है कि वह कितनी मेहनती है, वह हमारे लिए एक प्रेरणा है। एक अन्य ने लिखा कि लोगों को समझना चाहिए कि अंग्रेजी कोई विषय नहीं बल्कि एक भाषा है, जिसे सीखना बहुत कठिन नहीं है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola