Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

Viral Video: ‘काला चश्मा’ गाने पर डांस कर विदेशी लड़कों ने लूटी महफिल, देखते ही नाच उठेंगे आप

Viral Video: सोशल मीडिया ना केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि खुद भी पॉपुलर होने का जरिया है। लेकिन सबकी किस्मत में फेम नहीं होता और कुछ लोगों को बिना मांगे ही भरपूर अटेंशन और पॉपुलैरिटी मिल जाती है। जिससे लोग रातों-रात फेमस हो जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर हाल ही में कुछ विदेशी […]

Author
Edited By : Ojaswi Tripathi Updated: Aug 9, 2022 16:04

Viral Video: सोशल मीडिया ना केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि खुद भी पॉपुलर होने का जरिया है। लेकिन सबकी किस्मत में फेम नहीं होता और कुछ लोगों को बिना मांगे ही भरपूर अटेंशन और पॉपुलैरिटी मिल जाती है। जिससे लोग रातों-रात फेमस हो जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर हाल ही में कुछ विदेशी लड़कों का डांस वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो बॉलिवुड गानों पर नाचते नजर आ रहे हैं। वहीं, ये डांस वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

विदेशी लड़कों का ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि बॉलीवुड गाना ‘काला चश्मा’ पर कुछ लड़के डांस कर रहे हैं। पहले तो इन लड़को को देख कर लग रहा था कि ये मजाक करने के मूड में हैं। लेकिन जैसे ही इन्होंने डांस करना शुरू किया लोग हैरान रह गए। विदेशी लड़कों मे हिन्दी गाने पर ऐसे जबरदस्त मूव्स दिए कि हर कोई बस देखता रह गया।

---विज्ञापन---

वायरल हो रहा ये वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। बता दें, ये वीडियो सोशल मीडिया के thequickstyle नाम इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। यूजर्स इस वीडियो पर जमकर लाइक, कमेंट और इसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर भी कर रहे हैं।

First published on: Aug 09, 2022 11:07 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.