Viral Cucumber Recipe :आलू, प्याज, टमाटर समेत कई सब्जियों की कमी की खबरें सामने आती रहती हैं। इसके पीछे का कारण कई बार मौसम या अधिक डिमांड को बताया जाता है लेकिन आइसलैंड में खीरे की कमी हो गई है। बाजारों में खीरे हैं ही नहीं और किसान डिमांड पूरा करने में परेशान हो गए हैं। आखिर आइसलैंड में ऐसा क्या हुआ है कि खीरे की कमी हो गई है, आइये जानते हैं।
आइसलैंड के लोग एक ट्रेंड को फॉलो करने के लिए जमकर खीरे की खरीददारी कर रहे हैं। खाने-पीने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले फेमस शेफ लोगान मोफिट नाम के शख्स ने खीरे का सलाद बनाने की रेसिपी बताई, जिसके बाद से ही उनकी नकल करने के लिए लोग खीरे की जमकर खरीददारी कर रहे हैं। यही वजह है कि खीरे की मांग डबल हो गई और आपूर्ति करने में परेशानी हो रही है।
बाजार से गायब हो गए खीरे, ये कोई मजाक नहीं
एक शख्स ने बताया कि खीरे की कमी हो गई है, इस पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है। यह मजाक नहीं है। उसने कहा कि खीरा एक ऐसी चीज है, आइसलैंड में जिसकी कभी कमी नहीं होती है। हालांकि अब सुपरमार्केट में खीरे हैं ही नहीं। हर कोई खीरे को खरीदने के लिए स्टोर पहुंच रहा है।
वायरल रेसिपी की वजह से बढ़ी खीरे की डिमांड
आइसलैंड के प्रसिद्ध शेफ लोगान मोफिट ने 19 जुलाई को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं सोने जा रहा था, लेकिन मुझे एक ककड़ी (खीरा) खाने की इच्छा हुई। इसके बाद उन्होंने इसका सलाद बनाया, जिसकी रेसिपी सोशल वायरल हो गई। अब लोग इसी रेसिपी को फॉलो करने के लिए खीरे खरीद रहे हैं, जिसकी वजह से स्टोर्स में खीरे की कमी हो गई है।
यह भी पढ़ें :श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर तेज प्रताप यादव का लुक वायरल, ऐसे दी बधाई
आइसलैंड में किसानों का प्रतिनिधित्व करने वाली कंपनी हॉर्टीकल्चरिस्ट्स सेल्स कंपनी (एसएफजी) के निदेशक क्रिस्टिन लिंडा स्वेन्सडॉटिर ने कहा कि टिकटॉकर द्वारा इस्तेमाल की जा रही वस्तुओं की डिमांड बढ़ गई है। एक साथ कई चीजों की मांग बढ़ गई है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहली बार है जब हम इस तरह की स्थिति का सामना कर रहे हैं। जानकारों का कहना है कि एक हफ्ते में स्थिति सामान्य हो जाएगी।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines