Woman Loses Hand and Legs After Kidney Stone Surgery: क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपके हाथ-पैर न होते तो जिंदगी कैसी होगी? यकीनन ही अच्छी तो नहीं होगी, लेकिन क्या हो अगर किसी व्यक्ति का पहले पैर चला जाए, उसके बाद उसे पता चले कि अब उसके हाथ जाने वाले हैं। ऐसी स्थिति में कोई भी व्यक्ति जीने से ज्यादा मरना पसंद करेगा। अमेरिका में एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है, लेकिन इसके बाद भी वो महिला अपने जीवन से बहुत खुश है। हम बात कर रहे हैं अमेरिका के केंटकी में रहने वाली लुसिंडा मुलिंस की।
सर्जरी में खोने पड़े हाथ-पैर
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, 41 साल की लुसिंडा मुलिंस का कुछ हफ्ते पहले किडनी में पथरी का इलाज हुआ था, इलाज के दौरान उन्हें पता चला कि इस पथरी की वजह से उन्हें सेप्टिक हो गया है। इसकी सर्जरी के दौरान मुलिंस के पैर काटने पड़े। इसकी वजह से मुलिंस कई दिनों तक अस्पताल में बेहोश भर्ती रहीं। जब वो होश में आईं उन्हें पता चला कि घुटने के नीचे से उनके पैर अब नहीं है। इसके साथ ही डॉक्टर ने उन्हें यह भी बताया कि इलाज के दौरान जल्द ही उनके दोनों हाथ भी काटने पड़ेंगे।
मुलिंस ने कहा- खुश हूं कि मैं जिंदा हूं
मुलिंस ने खुद भी एक पोस्ट में बताया कि उन्होंने अपने पैर खो दिए हैं, जल्द ही वो अपने हाथ भी खोने वाली हैं। मुलिंस ने कहा कि उनके डॉक्टर ने उन्हें समझाया है कि यह सब कुछ सिर्फ उनका जीवन बचाने के लिए किया जा रहा है। मुलिंस ने कहा कि, यकीनन ही यह एक बुरी खबर है, लेकिन वह खुश है कि वो जिंदा हैं। मुलिंस ने बताया कि अब उनके पास अपने परिवार के लिए बहुत सारा समय है। अब वो अपने बच्चों के साथ रहेगी और अपने पति के साथ पहले से ज्यादा समय बिता पाएंगी। मुलिंस कहती है कि इतनी सारी खुशी के आगे यह दुख बहुत ही छोटा है।
यह भी पढ़ें: Japan Earthquake Viral Video: भूकंप के झटकों से कैसे जापान में आई सुनामी! X पर वीडियो वायरल
GoFundMe की शुरुआत
मुलिंस के परिवार वालों ने उसके लिए GoFundMe नाम का एक पेज बनाया है, जिसके जरिए उन्होंने 1,33,000 डॉलर (1,10,69,064 रुपए) इकट्ठा किए हैं। परिवार ने बताया कि उन्होंने ये फंड इसलिए शुरू किया ताकि वह मुलिंस के साथ-साथ उसके पति और दोनों बच्चों को सपोर्ट कर सके।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines