Japan Earthquake Viral Video: भूकंप के झटकों से कैसे जापान में आई सुनामी! X पर वीडियो वायरल

Japan Earthquake Video Viral: सोशल मीडिया पर जापान में आए भूकंप के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर भूकंप की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

image - 2024-01-01T165555.403

 Japan Earthquake Viral Video: साल 2024 की शुरुआत जापान के लिए काफी खराब साबित हुई। साल के पहले दिन ही देश की धरती तेज भूकंप के झटकों से फट गई। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई है। भूकंप के बाद जापान के मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी जारी की। इस भूकंप ने पूरे उत्तरी मध्य जापान को हिला कर रखा है। भूकंप के बाद समुद्र का भी वॉटरलेवल काफी बढ़ गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी का अलर्ट जारी करते हुए इशिकावा, निगाटा और टोयामा प्रान्त के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जल्द से जल्द घर खाली करने की चेतावनी दी है। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर जापान के भूकंप के कई सारे वीडियो सामने आने लगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

X पर ट्रेंड कर रहे ये कीवर्ड

इन वीडियो के साथ कुछ कीवर्ड भी काफी ट्रेंड कर रहे हैं, जैसे- #JAPAN, #Earthquake, #Japan और #tsunami… इन कीवर्ड के साथ जो वीडियो सामने आए हैं, वो यकीनन काफी डरावने हैं। कई वीडियो में भूकंप की वजह से पार्किंग में खड़ी गाड़ियां हिलती हुई दिख रही हैं। वहीं कई वीडियो में समुद्र की लहरें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

खबर अपडेट की जा रही हैं…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ