हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

असम के ट्रैवल व्लॉगर बिकास छेत्री को लेकर सोशल मीडिया पर दीवानगी

विज्ञापन

चाय के ज़ायक़ेदार स्वाद और बाग़ानों के लिए विश्वप्रसिद्ध एवं हुनर की हुंकार भरते भारत के राज्य असम के ट्रैवल व्लॉगर बिकास छेत्री के सोशल मीडिया प्लेटफार्म यूट्यूब पर मौजूद चैनल आई लव ट्रैवल एंड फूड पर लोगों की अलग ही दीवानगी देखने को मिल रही है।

हाल ही बिकास से की गई बातचीत में अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वे दर्शकों से मिले समर्थन और विश्वास के लिये आभारी हैं और साथ ही सभी से मिल रहे इतने प्यार और प्रतिक्रियाओं से अभिभूत हैं।

यूट्यूब चैनल के बारे में बात करते हुए छेत्री ने बताया कि आई लव ट्रैवल एंड फूड चैनल विभिन्न पर्यटन स्थलों, समृद्ध संस्कृतियों और उस जगह के स्वादिष्ट व्यंजनों पर प्रकाश डालता है। ग़ौरतलब है कि वे हमेशा से ही यात्रा और भोजन प्रेमी थे और उन्हें नए नए पर्यटन स्थलों का पता लगाना और विभिन्न संस्कृतियों के बारे में जानने का शौक़ रहा है और अपनी यात्राओं के दौरान पर्यटन स्थल के बारे में जो कुछ भी खोज पाते हैं उसे वीडियो बना कर पोस्ट करते हैं।

विज्ञापन

आपको बता दें कि बिकास छेत्री पहले रीजनल व्लॉगर हैं, जिन्होंने यूट्यूब पर नील आकाश का जात्रा सॉन्ग रिलीज किया है। अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में अधिक बताते हुए बिकास कहते हैं कि वे अपने दर्शकों को बढ़ाने और अनूठी सामग्री देने के लिए पूरे भारत में एकल यात्राओं की योजना भी बना रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola