भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

आजकल लोग घर बैठे ही मजेदार फिल्में देखना पसंद करते हैं और Netflix इस काम के लिए सबसे बढ़िया प्लेटफॉर्म बन चुका है। यहां हर दिन कुछ नया ट्रेंड करता है। अगर आप भी सोच रहे हैं क्या देखें तो जानिए आज की 5 सबसे ज्यादा देखी जा रही फिल्में।

NetFlix

NetFlix

विज्ञापन

आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी प्यार भरी कहानी, तो कभी एक्शन और ड्रामा। अगर आप सोच रहे हैं कि आज क्या देखा जाए, तो आइए जानते हैं भारत में आज Netflix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही 5 फिल्मों के बारे में।

Sikandar

विज्ञापन

Sikandar

फिल्म Sikandar 2025 में रिलीज हुई एक हिंदी एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसमें सलमान खान ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म एक ऐसे इंसान की कहानी है जो अपने अतीत की गलती को सुधारने के लिए तीन लोगों की जिंदगी बदलने की कोशिश करता है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, लेकिन अब यह NetFlix इंडिया पर नंबर 1 पर चल रही है और लोग इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काफी पसंद कर रहे हैं, खासकर सलमान खान के फैंस।

The Diplomat

The Diplomat

The Diplomat एक हिंदी पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है जो 2025 में होली के दिन रिलीज हुई थी। इसमें जॉन अब्राहम और सादिया खतीब मुख्य रोल में हैं। यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर आधारित है और एक डिप्लोमैट की कहानी दिखाती है जो अपने देश और दिल दोनों के बीच फंसा होता है। यह फिल्म उजमा अहमद की सच्ची कहानी से प्रेरित है, जो 2017 में पाकिस्तान से भारत लौटी थीं। फिल्म को बहुत तारीफ मिली और अच्छी कमाई भी की। अब यह NetFlix पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है और लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

Jack

Jack

Jack एक तेलुगु भाषा की जासूसी एक्शन-कॉमेडी फिल्म है जो 2025 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सिद्धु जोन्नालगड्डा, वैष्णवी चैतन्य और प्रकाश राज ने अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म की कहानी एक मजेदार जासूस मिशन पर आधारित है, लेकिन इसे दर्शकों और आलोचकों से अच्छे रिव्यू नहीं मिले। इसलिए यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। हालांकि अब यह फिल्म NetFlix पर नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।

विज्ञापन

Good Bad Ugly

Good Bad Ugly

Good Bad Ugly 2025 की एक तमिल एक्शन-कॉमेडी फिल्म है जिसमें अजित कुमार ने लीड रोल किया है। यह फिल्म एक ऐसे रिटायर्ड गैंगस्टर की कहानी है जो अपने बेटे को गलत केस में फंसाए जाने के बाद फिर से हिंसा की दुनिया में लौटता है। फिल्म में कई बड़े एक्टर्स हैं जैसे त्रिशा, अर्जुन दास और जैकी श्रॉफ। बता दें यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म है। अब यह फिल्म NetFlix पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है और फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

Mission_ Impossible – The Final Reckoning

Mission: Impossible – The Final Reckoning

Mission: Impossible – The Final Reckoning 2025 की एक हॉलीवुड एक्शन फिल्म है। इसमें टॉम क्रूज ने फिर से एजेंट ईथन हंट का रोल निभाया है। इस बार वह अपनी टीम के साथ एक खतरनाक AI (Entity) को रोकने की कोशिश करता है, जो दुनिया को तबाह करना चाहता है। यह फिल्म ‘Mission: Impossible’ सीरीज की आखिरी फिल्म है। इसे दर्शकों और आलोचकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली और यह अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी। अब यह फिल्म NetFlix पर नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ