हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्रिकेट खेल रहे शख्स की मौत का लाइव वीडियो, लगाया छक्का ...और हर कोई हक्का-बक्का

Mira Road Heart Attack Viral Video : मुंबई से सटे मीरा रोड में क्रिकेट खेलते एक युवक की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सिक्स मारने के बाद शख्स जमीन पर पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Mira Road Heart Attack Viral Video : भारत में क्रिकेट की दीवानगी किस कदर है, शायद इसे बताने की जरूरत नहीं है। टीम इंडिया T-20 वर्ल्ड कप खेल रही है, लोगों में जबरदस्त उत्साह है। क्रिकेट प्रेमी छोटी-छोटी जगहों पर भी मैच खेलने के लिए एकत्रित हो जाते हैं। महाराष्ट्र के मुंबई से सटे मीरा रोड में क्रिकेट खेलने के दौरान एक खिलाड़ी की दर्दनाक मौत हो गई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

क्रिकेट खेलते-खेलते हुई मौत

मामला मुंबई से सटे मीरा रोड क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां कई लोग बॉक्स क्रिकेट खेल रहे थे। बैटिंग कर रहे शख्स ने एक बॉल पर अच्छा शॉट मारा, अंपायर ने सिक्स का इशारा किया। इसके बाद बैटिंग कर रहे शख्स को बेहोशी छाने लगी। वह वहीं पर गिर पड़ा।

शख्स लड़खड़ाकर गिरने के बाद वहां मौजूद अन्य खिलाड़ी तुरंत उसके पास पहुंचे। शख्स की मौत हो गई। शख्स को हार्ट अटैक आया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि क्रिकेट मैच को एक कंपनी ने आयोजित किया था।

विज्ञापन

घटना का वीडियो वायरल


क्रिकेट मैच का वीडियो रिकॉर्ड हो रहा था, इसी में यह घटना भी रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स सिक्स मारने के बाद कुछ देर के लिए रुका और फिर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : हाथों में तिरंगा लिए नाच रहे पूर्व फौजी की हार्ट अटैक से मौत, एक्टिंग समझ एक मिनट तक ताली बजाते रहे लोग

विज्ञापन

क्रिकेट के दौरान पुणे में बच्चे की मौत

हाल ही में पुणे से ही ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें एक 11 साल के बच्चे की मौत गेंद से चोट लगने के बाद हो गई थी। दरअसल बच्चे को प्राइवेट पार्ट में चोट लग गई थी, जिसके बाद वह बेहोश हुआ और फिर मौत हो गई थी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola