एक्ट्रेस भी हैं मिलबेन
सिंगर होने के साथ ही मैरी मिलबेन एक अच्छी एक्ट्रेस भी हैं। एक्ट्रेस और सिंगर मिलबेन ऑनलाइन सीरीज इम्पैक्ट नाउ नजर आई थीं। इसमें उनके अभिनय की जमकर सराहना भी हुई थी। इसके अलावा भी उन्होंने कई प्रोजेक्ट में बतौर एक्ट्रेस भूमिका निभाई है।
कई पुरस्कार किए हैं हासिल
सिंगर मिलबेन जेएमडीई एंटरप्राइजेज की संस्थापक और सीईओ हैं, जिससे कई प्रोफेसनल को रोजगार मिला हुआ है। इसके साथ ही एक्ट्रेस को साल 2010 में हेलेन हेस पुरस्कार के लिए भी नामांकित किया गया था।
बचपन से था गाने का शौक
मैरी मिलबेन की मां का नाम अल्थिया है और उन्होंने पेंटोकोस्टल संगीत पादरी के रूप में काम किया है। पति से तलाक लेने के बाद अल्थिया ने अकेले मिलबेन को पाला है। मां से संगीत विरासत में मिला और उन्होंने सिर्फ 5 वर्ष की उम्र में ओकलाहोमा सिटी में गाना पेश कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।
मिलबेन की तीन बहनें और एक भाई है, जबकि उन्होंने शादी नहीं की है। उनकी रुचि राजनीति में भी रही है।
मिलबेन ने पुटनम सिटी हाई स्कूल में पढ़ाई की है। मिलबेन ने ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय में टेनर डॉन बर्नार्डिनी से ओपेरा सिखा है। मिलबेन को 2004 में दूसरी ओयू अफ्रीकी-अमेरिकी महिला छात्र निकाय अध्यक्ष और 2003 में पहली ओयू अफ्रीकी-अमेरिकी महिला उपाध्यक्ष चुना गया था।
सादगी के लिए मशहूर सीएम ममता बनर्जी की कितनी बढ़ी सैलरी? विधायकों का वेतनमान 1 लाख के पार
मिलबेन इकलौती सिंगर हैं, जिन्होंने अमेरिका के लगातार चार राष्ट्रपतियों जॉर्ज डब्ल्यू बुश, बराक ओबामा, डोनाल्ड ट्रम्प और जो बाइडन के लिए राष्ट्रगान और देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी है। वह ओम जय जगदीश गाकर चर्चा में आई थीं, जिसके बाद से वह भारतीयों में भी खासा लोकप्रिय हैं।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
8 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
16 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
18 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines