HDFC बैंक में बैठे कर्मचारी की मौत का वीडियो वायरल, CPR देने पर भी बचाई न सकी जान

Live Death Viral Video :वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक बैंक कर्मचारी बैंक में ही अचानक बेसुध हो गया और उसकी मौत हो गई। दिल का दौरा पड़ने से मौत का डरावना वीडियो वायरल हो रहा है।

Mahoba
विज्ञापन

Live Death Viral Video : अचानक हो रही मौतों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं । कुछ वीडियो इतने भयावह दिखे, जिन्हें देखकर लोगों की रूह कांप गई। अब एक बैंक कर्मचारी की मौत का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बैंक में कई कर्मचारी एक साथ बैठे हुए हैं और कई ग्राहक भी बैंक में मौजूद दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच एक कर्मचारी बेसुध होने लगा। देखते ही देखते उसकी गर्दन पीछे की ओर लटक गई।हालांकि उसके बगल में ही बैठे अन्य कर्मचारियों को आभास ही नहीं हुआ कि उसके सहकर्मी कोई प्राब्लम हुई है।

विज्ञापन

कुछ देर बाद बगल में बैठे एक शख्स की निगाह उस पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसे उठाने की कोशिश करने लगा लेकिन शायद तब तक देर हो चुकी है। वहां मौजूद लोग तुरंत उसे सीपीआर देने लगे, चेहरे कर पानी छिड़का गया लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।


मृतक का नाम राजेश शिंदे बताया जा रहा है , वह HDFC बैंक में काम करते थे । राजेश को आए हार्ट अटैक के वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग सन्न रह गए।

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। हममें से कौन कब अपनों को खो दे इसका अब भरोसा नहीं। अच्छे खासे फिट लोगों को अटैक आ रहे हैं ये बेहद डरावना है। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये कितना डरावना है, अस्पताल तक पहुंचने का वक्त नहीं मिल रहा है। एक ने लिखा सरकार को इसको गंभीरता से लेना चाहिए। ये बहुत गंभीर मामला होता जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ