Ramleela Dance Video Viral : नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है. कई जगहों पर रामलीला का आयोजन किया जाता है। रामलीला में भगवान राम के चरित्र, उनके संवाद और रामायण से जुड़े अन्य पात्रों को दिखाया जाता है। कुल मिलाकर यह एक धार्मिक आयोजन होता है लेकिन उत्तर प्रदेश की एक रामलीला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रामलीला के मंच पर ‘स्त्री 2’ के गाने पर अश्लील डांस हो रहा है।
मामला सहारनपुर के नानौता क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां पर आयोजित रामलीला का वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां रामलीला में भजन, कीर्तन की जगह अश्लीलता परोसी जा रही थी। रामलीला के मंच पर ‘आज की रात हुस्न का मजा’ गाने पर नर्तकियों के ठुमके लगवाये जा रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है।
एक्शन में पुलिस
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सहारनपुर पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है। X पर सहारनपुर पुलिस ने लिखा है कि इस मामले के संबंध में थाना प्रभारी नानौता को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी सवाल उठा रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अपने ही लोगों ने चंद पैसों के लालच में अपने धर्म को बदनाम कर रखा है। प्रशासन को ऐसे कार्यक्रम पर रोक लगानी चाहिए। एक ने लिखा कि रामलीला और फूहड़ता का मामला लगातार चलता आ रहा है, समस्या ये है कि बच्चों को अगर रामलीला का मंचन दिखाने जाओ तो फूहड़ता के दर्शन पहले हो जाते हैं। एक ने लिखा कि रामलीला में भीड़ एकत्रित करने के लिए ये सब किया जाता है।
यह भी पढ़ें : अरे बाप रे! एनाकोंडा को ही शख्स ने दांत से काटकर कर दिया घायल, मुश्किल से बच पाई जान
एक ने लिखा कि भीड़ इकट्ठा करने के लिए रामलीला के मंच पर कुछ भी तो नहीं किया जा सकता है, कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। एक ने लिखा कि हिंदू धर्म का मजाक, हिंदू धर्म के लोग ही बना रहे हैं तो दूसरों को क्या कहोगे? एक अन्य ने लिखा कि हर जगह को अपवित्र करना अच्छी बात नहीं। यह हमारे धर्म का मजाक है। मजाक की भी सीमा होती है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines