हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विदेश से लौटना पड़ा तो महिला ने एजेंट का ही कर लिया अपहरण, US से डिपोर्ट के बीच चौंकाने वाली खबर

Punjab News : पंजाब में एक महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ट्रैवल एजेंट का अपहरण कर लिया। इसके बाद उससे पैसों की डिमांड की। पूरी खबर चौंकाने वाली है।

विज्ञापन

Punjab News : एजेंटों की जाल में फंसकर कई लोगों का विदेश जाने का सपना टूट चुका है। कई लोग तो एजेंट के जरिए विदेश जाने के चक्कर में कानूनी पचड़े में फंस गए और वापस डिपोर्ट कर दिए गए। अमेरिका से इस वक्त अवैध तरीके से रह रहे लोगों को डिपोर्ट किया जा रहा है। इसी बीच एक शख्स को जब एयरपोर्ट से ही वापस भेज दिया गया तो कई लोगों के साथ मिलकर उसने एजेंट का ही अपहरण कर लिया।

पंजाब के लुधियाना जिले के मुलनपुर की रहने वाली एक महिला और उसके साथियों ने ट्रैवल एजेंट का अपहरण किया और उसकी पिटाई की। बताया गया कि महिला के भतीजे के लिए एजेंट ने रूस का वीजा बनवाया था लेकिन एयरपोर्ट पर से ही उसे डिपोर्ट कर दिया गया। इसके बाद महिला ने दूसरा वीजा बनवाने की आड़ में एजेंट से मिलने पहुंची और उसका अपहरण कर लिया।

अपहरण के बाद 3 लाख की डिमांड

एजेंट का अपहरण करने के बाद महिला उसे मुल्लांपुर ले गई और उसके साथ मारपीट की। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने 3 लाख रुपये वापस देने की बात गई। बताया गया कि एजेंट ने तीन लाख रुपये शख्स का वीजा बनवाने के लिए मांगे थे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : क्या ब्रिटेन के प्रिंस हैरी को भी किया जाएगा डिपोर्ट? डोनाल्ड ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

जानें क्यों हुआ था विवाद

एजेंट की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपियों की पहचान जसवीर कौर, उसके साथी राजू, बंटी, गुरबाज सिंह, कमलजीत कौर और मेवा सिंह के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित लोविंदर सिंह न्यू आजाद नगर में एक ट्रैवल एजेंट है। उसने जसवीर कौर के भतीजे अमृतपाल सिंह के लिए रूसी वीजा बनवाया था। हालांकि, रूसी हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उसे वापस भारत भेज दिया गया। इसी वजह से विवाद हुआ था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : सऊदी अरब का बड़ा फैसला, भारत-पाकिस्तान समेत 14 देशों के मल्टीपल वीजा पर रोक

जसवीर कौर अपने निर्वासन से नाराज थी और इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पैसे वसूलने की साजिश रची। इसके बाद अपने पति के विदेश जाने की बात कह वीजा बनवाने के बहाने एजेंट को बुलाया, अपहरण किया और फिर मारपीट की। पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola