क्या ब्रिटेन के प्रिंस हैरी को भी किया जाएगा डिपोर्ट? डोनाल्ड ट्रंप ने दिया बड़ा बयान

Donald Trump on UK Prince Harry Deport: ब्रिटेन के प्रिंस हैरी के वीजा आवेदन पर विवाद चल रहा है। इसी बीच जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वो प्रिंस हैरी को भी डिपोर्ट करवाएंगे? तो आइए जानते हैं ट्रंप ने कैसा रिएक्शन दिया है।

Donald Trump Prince Harry

Donald Trump on UK Prince Harry Deport: अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध शरणार्थियों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। अमेरिका में 15 लाख से ज्यादा अवैध शरणार्थियों की लिस्ट तैयार की गई है। यह सभी लोग बिना वीजा के अमेरिका में रह रहे हैं। हालांकि अब सवाल यह है कि क्या अमेरिका ब्रिटेन के प्रिंस हैरी को भी बाहर का रास्ता दिखा देगा? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में इस पर बयान दिया है।

विज्ञापन

2020 में छोड़ा था ब्रिटेन

न्यूयॉर्क पोस्ट के साथ एक इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया है कि वो प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन मार्कले के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेंगे। ब्रिटेन के शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रिंस हैरी 2020 में ही पत्नी मेघन के मूल निवास दक्षिणी कैलिफॉर्निया में शिफ्ट हो गए थे।

विज्ञापन

क्या बोले ट्रंप?

प्रिंस हैरी के वीजा को लेकर अमेरिका में पेंच फंसा हुआ है। ऐसे में जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वो प्रिंस हैरी को भी डिपोर्ट करेंगे? इस ट्रंप ने कहा कि मैं ऐसा नहीं करना चाहता। मैं उन्हें अकेला छोड़ दूंगा। वो पहले ही अपनी पत्नी से काफी परेशान हैं। उनकी पत्नी उन्हें काफी तंग करती हैं।

विज्ञापन

प्रिंस हैरी के वीजा पर फंसा पेंच

अमेरिका की एक संस्था हैरिटेज फाउंडेशन ने प्रिंस हैरी के वीजा पर सवाल खड़े किए हैं। प्रिंस हैरी ने अमेरिका में वीजा के लिए अप्लाई किया था, लेकिन हैरिटेज फाउंडेशन का दावा है कि वीजा आवेदन के से पहले प्रिंस हैरी ने ड्रग्स का उपयोग किया था।

विज्ञापन

ट्रंप के विरोधी हैं प्रिंस हैरी और मेघन

बता दें कि प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेघन मार्कल काफी लंबे समय से ट्रंप के खिलाफ रहे हैं। मेघन ट्रंप को विभाजनकारी और महिला विरोधी बता चुकी हैं। वहीं ट्रंप ने प्रिंस हैरी का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि मेघन उनको कोड़े मारती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ