Premanand Maharaj Viral Video : उत्तर प्रदेश के वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज को लोग खूब पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर उनका मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज जोरदार ठहाके लगाते दिखाई दे रहे हैं। शायद ही इससे पहले प्रेमानंद महाराज को इस तरह हंसते हुए किसी ने देखा हो। आखिर जोजो और जॉनी कौन हैं, जिन्होंने प्रेमानंद महाराज को जमकर हंसाया? आइये जानते हैं पूरा मामला।
श्री हित राधा केली कुंज में बुधवार को एक कलाकार प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचा, उनके साथ जोजो और जॉनी भी पहुंचे थे। संत प्रेमानंद महाराज के सहयोगियों ने उनका परिचय करवाया और जोजो-जॉनी की पहली बात सुनते ही महाराज ठहाके मार हंस पड़े। जोजो-जॉनी की बातें सुनकर प्रेमानंद महाराज लोट पोट हो गए और दोनों से बड़ी देर तक बातचीत की।
अंत में दोनों ने मिलकर प्रेमानंद महाराज को भजन सुनाते दिखे. प्रेमानंद महाराज के अधिकारी अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसमें वह खुलकर हंसते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कुछ ही देर में वीडियो को करोड़ों लोग देख चुके हैं।
कौन हैं जोजो और जॉनी?
दरअसल वेंट्रिलोक्विज्म (पेटबोली) कलाकार राहुल मिश्रा ने बुधवार को परिक्रमा मार्ग स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे थे। उनकी कलाकारी देखकर प्रेमानंद महाराज भी हैरान रह गए। इस कलाकारी को देखकर प्रेमानंद महाराज खुद को हंसने से रोक नहीं पाए। पेटबोली एक ऐसी कला है जिसमें कलाकार बिना होंठ हिलाये बोलता है और ऐसा दिखाने की कोशिश करता है कि वो नहीं बल्कि उसके हाथ में मौजूद पपेट बोल रहा है।
राहुल अपने दो पपेट जोजो और जॉनी के साथ आश्रम में पहुंचे थे। दोनों के बीच प्रेमानंद महाराज के सामने जो बातचीत हुई, उसे देखकर वह अपनी हंसी नहीं रो पाए। दोनों की हाजिर जवाबी से प्रेमानंद हैरत में पड़ गए और कहा कि रिकॉर्डिंग करके बोलना अलग बात है लेकिन ये तो प्रश्नों का तुरंत जवाब दे रहे हैं। इसके बाद उन्होंने इस कलाकार की जमकर तारीफ की।