दुनिया की 5 जगहें, जहां रेगिस्तान और समुद्र का होता है मिलन

5 Places Meeting of Desert And Sea : जानिए दुनिया की 5 ऐसी अनोखी जगहें जहां रेगिस्तान और समुद्र मिलते हैं। अटाकामा, सहारा, नामीब, ध्रुवीय और ऑस्ट्रेलियाई रेगिस्तान का यह अद्भुत नजारा वाकई कुदरत का करिश्मा है!

5 Places Meeting of Desert And Sea

5 Places Meeting of Desert And Sea : धरती विचित्र जगहों से भरी हुई है। कई ऐसी जगहों हैं, जहां की भौगोलिक बनावट लोगों को चौंका देती है। आज हम आपको दुनिया के पांच ऐसे स्थानों के बारे में बता रहे हैं, जहां एक तरफ तो रेगिस्तान है और दूसरी तरफ समुद्र। ये जगहें अपने आप में विचित्र हैं, जहां एक तरह पानी की कमी के कारण रेगिस्तान है तो दूसरी तरफ समुद्र का पानी! ये कुदरत का करिश्मा नहीं तो और क्या है?

विज्ञापन

अटाकामा रेगिस्तान और प्रशांत महासागर

विज्ञापन

अटाकामा रेगिस्तान चिली के उत्तर में दक्षिण अमेरिका के प्रशांत महासागर के तट पर स्थित एक रेगिस्तानी पठार है। एंडीज पर्वत के पश्चिम में 1,600 किलोमीटर लंबी भूमि की पट्टी पर फैला यह रेगिस्तान 105,000 किमी के क्षेत्र को कवर करता है। यहां रेगिस्तान और समुद्र चिली के एंटोफगास्टा क्षेत्र में मिलते हैं। यहां कुदरत का विचित्र नजारा देखने को मिलता है. यहजगह प्रेमी जोड़ों का पसंदीदा है।

नामीब रेगिस्तान और अटलांटिक महासागर

नामीब रेगिस्तान नामीबिया में स्थित है। यह दक्षिणी अफ्रीका का तटीय मरुस्थल है। नामीब नाम की उत्पत्ति नामा शब्द से हुई है जिसका अर्थ है बहुत बड़ा स्थान। यह अंगोला नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के अटलांटिक महासागर के तट पर 2000 किमी से ज्यादा फैला हुआ है। इसे दुनिया का सबसे पुराना रेगिस्तान भी कहा जाता है।

विज्ञापन

ध्रुवीय रेगिस्तान और अंटार्कटिका महासागर

ध्रुवीय रेगिस्तान अपने आप में एक अजूबा है। आपका भी मानना यही होगा कि रेगिस्तान गर्म जगहों पर पाया था लेकिन अंटार्कटिका महासागर और ध्रुवीय रेगिस्तान के मिलन का यह स्थान लोगों की धारणाओं को गाल्ट साबित करता है क्योंकि इस रेगिस्तान में चारों ओर आपको बर्फ ही बर्फ दिखाई देती है। इस वजह से यहां का वातावरण बेहद ठंडा रहता है। ध्रुवीय रेगिस्तान समुद्र से जाकर मिलता है।

सहारा रेगिस्तान अटलांटिक महासागर

सहारा विश्व का विशाल गर्म रेगिस्तान है। सहारा नाम रेगिस्तान के लिए अरबी शब्द सहरा से लिया गया है जिसका अर्थ है रेगिस्तान। यह अफ्रीका के उत्तरी भाग में अटलांटिक महासागर से लाल सागर तक 5600 किलोमीटर की लम्बाई तक सूडान के उत्तर तथा एटलस पर्वत के दक्षिण 1300 किलोमीटर की चौड़ाई में फैला हुआ है। इसमे भूमध्य सागर के कुछ तटीय इलाके भी शामिल हैं. माली, मोरक्को, मुरितानिया, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, नाइजर, चाड, सूडान एवं मिस्र देशों में इस मरुस्थल का विस्तार है। यह अटलांटिक महासागर में मिलता है।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई रेगिस्तान और हिन्द महासागर

ऑस्ट्रेलियाई रेगिस्तान ऑस्ट्रेलिया के 18% हिस्से को कवर करता है। ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप के लगभग 35% हिस्से में इतनी कम बारिश होती है, यह रेगिस्तान बन गया है। यह रेगिस्तान दक्षिण पश्चिम क्वींसलैंड , न्यू साउथ वेल्स के सुदूर पश्चिम क्षेत्र , विक्टोरिया में सनरेजिया और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में स्पेंसर खाड़ी से लेकर उत्तरी क्षेत्र में बार्कले टेबललैंड और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में किम्बरली क्षेत्र तक के क्षेत्रों को कवर करते हैं। यह रेगिस्तान हिन्द महासागर से मिलता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ