Narendra Modi Viral Video : लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार चुनावी सभाएं कर रहे हैं। पीएम मोदी जब भी मंच पर होते हैं तो पूरे मैदान में नजर रखते हैं। इसके कई उदाहरण हमें देखने को मिल चुके हैं। अब कर्नाटक में सभा के दौरान पीएम मोदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
PM मोदी का वीडियो वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान भीड़ में एक बच्ची एक पेंटिंग लेकर खड़ी हुई दिखाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब बच्ची को और उसके हाथ में पेंटिंग को देखा तो उन्होंने सुरक्षा में लगे जवानों को निर्देश दिया।
पीएम मोदी ने भाषण रोककर कहा, बेटा आप उस पर अपना नाम और पता लिख दो। पीएम मोदी ने SPG के जवानों से कहा कि वह बच्ची से पेंटिंग ले लें। पीएम मोदी ने बच्ची से कहा कि मैं आपको चिट्ठी जरूर भेजूंगा। इसके बाद लड़की खुशी से उछल पड़ी, पीएम मोदी भी उसका उत्साह देखकर हैरान रह गए।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है जिसपर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि किसी को जानना है कि EVM कैसे हैक होता है तो ये वीडियो देख लें। एक ने लिखा कि अक्सर पीएम मोदी की रैली में इस तरह दृश्य देखने को मिलते हैं, कहीं ये स्क्रिप्टेड तो नहीं होते। एक ने लिखा कि ये कुछ और नहीं बल्कि पीएम मोदी की लोकप्रियता है।
यह भी पढ़ें : तलाक के बाद ढोल नगाड़े लेकर पहुंचे परिवार वाले, ससुराल से हुई बेटी की विदाई
बता दें कि लड़की ने जो पेंटिंग बनाई थी, उसमें पीएम मोदी अपनी मां के सामने हाथ जोड़े दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो उस वक्त का है, जब पीएम मोदी कर्नाटक के बागलकोट में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines