तलाक के बाद ढोल नगाड़े लेकर पहुंचे परिवार वाले, ससुराल से हुई बेटी की विदाई

Kanpur Viral Video : कानपुर में तलाक के बाद एक लड़की की ससुराल से मायके के लिए विदाई हुई है। पति के साथ रिश्ते बिगड़ने के बाद लड़की ने तलाक ले लिया था। इसके बाद ढोल-नगाड़े लेकर परिवार वाले बेटी को वापस लेने ससुराल पहुंच गए।

Kanpur Daughter Homecoming After Divorce
विज्ञापन

Kanpur Viral Video : उत्तर प्रदेश के कानपुर से चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटी को तलाक दिलाने के बाद परिजन उसे वापस लाने के लिए ढोल लेकर पहुंच गए। ससुराल से बेटी को ऐसे लेकर आए जैसे वह अपने घर नहीं बल्कि घर से विदा हो रही हो। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

निराला नगर के रहने वाले अनिल-सविता ने अपनी इकलौती बेटी उर्वी की शादी साल 2016 में आशीष रंजन नाम के शख्स से की थी। शादी बड़े ही धूमधाम से की गई थी। उर्वी दिल्ली के पालम एयरपोर्ट में काम करती है। उर्वी इंजीनियर है और उसका पति आशीष भी इंजीनियर है।

विज्ञापन

शादी के बाद दोनों दिल्ली में रह रहे थे लेकिन आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे थे। इसके साथ ही बेटी को परेशान करना या ताना मारना शुरू कर दिया। अनिल कुमार ने बेटी को दिल्ली में एक फ्लैट भी खरीद कर दे दिया। दामाद चाहता था कि फ्लैट को उसके नाम कर दिया जाए।


इसी बीच साल 2019 में उर्वी ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद से उर्वी को और ताने मिलने लगे। धीरे-धीरे सुसराल वालों का व्यवहार बदलता चला गया और आशीष ने भी बच्ची के साथ ही साथ उर्वी से दूरी बना ली। इसके बाद पति और पत्नी अलग रहने लगे। जब दूरियां अधिक बढ़ गईं तो कोर्ट में तलाक के लिए फाइल कर दिया।

विज्ञापन

28 फरवरी को दोनो का तलाक हो गया। इसके बाद उर्वी के परिवार वाले एकत्रित होकर ससुराल से बेटी को वापस लेने के लिए पहुंचे। परिवार के लोग ढोल नगाड़े के साथ किसी बाराती की तरह उर्वी की ससुराल पहुंचे और विदा कराकर मायके ले आए। उर्वी ने अपनी शादी के समय की चुनरी को सुसराल के गेट पर बांध दिया।

विज्ञापन

उर्वी के घर वालों ने ससुराल वालों के घर की दीवार पर एक संदेश भी लिखा कि ‘आशीष तुम्हारे घर पर कभी खुशियां ना लौटें।’ अब ससुराल से बेटी की विदाई के इस मामले की खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ