---विज्ञापन---

अंबानी के एंटीलिया के आगे कहां टिकता है पाकिस्तान का सबसे महंगा घर!

Pakistan Most Expensive House : भारत का सबसे महंगा घर मुकेश अंबानी का एंटीलिया है एल्किन क्या आपको पता है कि पाकिस्तान का सबसे महंगे घर की कीमत क्या है? क्या उसकी तुलना एंटीलिया से हो सकती है?

---विज्ञापन---

Pakistan Most Expensive House : पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति भले ही खराब हो, खाने के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा हो लेकिन पाकिस्तान के सभी क्षेत्र एक जैसे नहीं है। यहां पर भी कुछ ऐसे इलाके हैं जो अपनी शाही रहन सहन को लेकर जाने जाते हैं। पाकिस्तान का एक ऐसा ही इलाका है गुलबर्ग! गुलबर्ग अपने आलीशान विला और हवेलियों के लिए जाना जाता है। यही पर पाकिस्तान का सबसे महंगा घर भी मौजूद है।

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में गुलबर्ग सबसे शानदार इलाके में शामिल है। वैसे तो यह पूरा इलाका अपने भव्य हवेलियों और घरों के लिए जाना जाता है लेकिन हाल ही एक बड़े और महंगे घर का निर्माण हुआ है, जो इसे पाकिस्तान का सबसे महंगा घर बनाता है। आइये जानते हैं कि भारत के सबसे महंगे के आगे कहां टिकता है पाकिस्तान का सबसे महंगा घर।

---विज्ञापन---

मुकेश अंबानी का घर

भारत में सबसे महंगा घर मुकेश अंबानी का है। यह 27 मंजिला इमारत दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक है। साल 2010 में इस घर का निर्माण पूरा हुआ था। इस घर का नाम एंटीलिया है और इसकी कीमत करीब 15,000 करोड़ रुपये है। ये इमारत 173 मीटर (568 फीट) ऊंची, 6,070 वर्ग मीटर (65,340 वर्ग फीट) से अधिक में फैली हुई है।

यह भी पढ़ें : शर्म करो सरकार! चंदा जुटाकर गड्ढा भरते लोगों का वीडियो वायरल, ताकि न हो हादसा

---विज्ञापन---

पाकिस्तान का सबसे महंगा घर

पाकिस्तान के सबसे महंगे घर का नाम रॉयल पैलेस है। यह गुलबर्ग के पास बना एक विशाल घर है। इसमें स्विमिंग पूल, गैरेज, थिएटर और जिम जैसी शानदार सुविधाएं हैं। इसमें 10 विशाल बेडरूम और 9 बाथरूम बने हैं। देखा जाए तो ये घर नहीं बल्कि महल है और इस महल का अनुमानित मूल्य PKR 1.25 बिलियन (125 करोड़) है।

---विज्ञापन---

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की आबादी लगभग 20 लाख है, जो इसे देश का नौवां सबसे अधिक आबादी वाला शहर बनाती है। इस शहर का निर्माण 1960 के दशक में नियोजित तरीके से किया गया था। आज यह शहर रहने के लिए पाकिस्तान के सबसे महंगे शहरों में से एक है। यह कहा जा सकता है कि ये इलाका अमीरों का है।

First published on: Nov 11, 2024 02:11 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola