Paan Thandai Recipe: चिलचिलाती गर्मी से तुरंत राहत देगी ये पान ठंडाई, जानें आसान विधि

Paan Thandai Recipe

Paan Thandai Recipe

विज्ञापन

Paan Thandai Recipe: गर्मियों का मौसम है और अगर ठंडाई मिल जाए तो मजा ही आ जाए। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे घर पर पान ठंडाई बना सकते हैं। ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बेहद सेहतमंद भी होती है।

इतना ही नहीं बल्कि उपवास के दौरान भी इसका उपयोग किया जाता है। साथ ही एनर्जी से भरपूर होती है और चिलचिलाती गर्मी में तुरंत राहत दिलाती है। तो चलिए जान लेते हैं कि घर पर कैसे बनाएं ये लजीज ठंडाई।

विज्ञापन

पान ठंडाई बनाने के लिए जरूरी सामग्री

पान के पत्ते 2, इलायची 4, पिस्ता ¼ कप, दूध 2 कप, चीनी 2 चम्मच

इस तरह से बना सकते हैं पान ठंडाई (पान ठंडाई बनाने की विधि)

पान ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले आपको पान के पत्तों को लेना है। इसके बाद इन्हें अच्छे से धो लें। फिर एक मिक्सर लें और इन पत्तों को उसमें डालें।

इसके बाद आप पिस्ता को बारीक काट लें और इलायची, चीनी, दूध के साथ पिस्ता को भी इसमें डाल दें। इसके बाद इस सभी चीजों को पीसकर एक स्मूद पेस्ट बना लें।

विज्ञापन

इसके बाद जो थोड़ा और दूध डाल लें और इसे एक बार फिर से ब्लेंड करें। जब ये अच्छे से मिल जाएं तो इसमें आप अपने हिसाब से आइस क्यूब डाल दें। इसके बाद आप इसे सर्व कर सकते हैं और इससे पहले आप चाहें तो इसके ऊपर पिस्ता भी डाल कर सर्व कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ