ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने चुना 'Rage Bait' को वर्ड ऑफ द ईयर, जानें क्या होता इसका हिंदी में मतलब?

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने हर साल की तरह इस साल भी एक नए और चर्चित शब्द को ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ द ईयर 2025 घोषित किया है. जी हां यह शब्द है Rage Bait ‘रेज बेट’. इस साल यह शब्द इंटरनेट पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला शब्द बन गया है. क्या आप जानते हैं कि इसका मतलब क्या होता है?

rage bite (1)
विज्ञापन

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने हर साल की तरह इस साल भी एक नए और चर्चित शब्द को ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ द ईयर 2025 घोषित किया है. जी हां यह शब्द है Rage Bait ‘रेज बेट’. इस साल यह शब्द इंटरनेट पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला शब्द बन गया है. क्या आप जानते हैं कि इसका मतलब क्या होता है?

आपको बता दें कि इस साल अगर कोई शब्द है जिसने लोगों को अपनी ओर खींचा है तो वह है रेज बेट (Raig Bait). इस शब्द का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर हर गुस्से से भरे कमेंट थ्रेड और हर भड़काने वाले वायरल कंटेट पर ये शब्द हावी था.

विज्ञापन

कैसे मिला रेज बेट को ये खिताब?

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (OUP) ने तीन दिन के वैश्विक सर्वेक्षण में 30,000 से ज्यादा लोगों के वोट के बाद इसे आधिकारिक तौर पर ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ द ईयर 2025 का खिताब दिया गया है.

क्या होता है Raig Bait का मतलब?

दरअसल, रेज थ्रेड का इस्तेमाल ऑनलाइन आक्रोश के लिए किया जाता है. इस शब्द ने अपने दो प्रतिद्वंदियों ‘ऑरा फार्मिंग’ ‘बायोहैक’ को भी पीछे छोड़ दिया है. OUP के अनुसार, गुस्सा भड़काने वाले कंटेट, जो जानबूझकर क्रोध या आक्रोश को भड़काने के लिए बनाई गई हो. आमतौर पर इसका कनेक्शन ट्रैफिक या क्लिक बढ़ाने के लिए बनाए गए कंटेंट से होता है.

जानबूझ कर अनुचित राय, भ्रामक शीर्षक, आपत्तिजनक राय जो सिर्फ बहस छेड़ने के लिए किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर डाली गई हो. इसे ही रेज बेट कहते हैं.

विज्ञापन

OUP के अनुसार, पिछले एक साल में इस शब्द का प्रयोग तीन गुना बढ़ गया है. यह इस बात का भी संकेत है कि ऑनलाइन व्यवहार, एल्गोरिदम और कंटेंट क्रिएशन में किस तरह बदलाव आया है.

विज्ञापन

पिछले साल क्या था ऑक्सफोर्ड ऑफ द ईयर वर्ड?

वहीं, पिछले साल ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ द ईयर ब्रेन रोट शब्द था. यह शब्द ऐसे कंटेंट कंज्यूमिंग को लेकर था जिसकी प्रोडक्टिविटी कुछ नहीं थी लेकिन यह लोगों को मानसिक रूपसे परेशान करने वाला होता था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ