हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल

मध्य प्रदेश में गधे की फोटो और फर्जी जानकारी पर नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी होने से हड़कंप मच गया है. NSUI नेता ने सिस्टम की पड़ताल के लिए टेस्ट फॉर्म भरा था, जो बिना जांच मिनटों में पास हो गया. अब इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठ रही है.

विज्ञापन
मध्य प्रदेश में गधे की फोटो और फर्जी जानकारी पर नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी होने से हड़कंप मच गया है. Credit: screengrab

मध्य प्रदेश में नर्सिंग रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन व्यवस्था की एक ऐसी हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे स्वास्थ्य महकमे के होश उड़ा दिए हैं. मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल (MPNRC) ने DONKEY MPNRC’ नाम और गधे की तस्वीर के साथ B.Sc नर्सिंग का रजिस्ट्रेशन जारी किया गया है. आवेदन में नाम, तस्वीर, माता-पिता की जानकारी और जाति तक सब फर्जी भरा गया था, फिर भी सिस्टम ने इसे बिना किसी जांच के पास कर दिया. सर्टिफिकेट पर डिजिटल सिग्नेचर और बारकोड भी प्रिंट है. नीचे टिप्पणी में लिखा गया है कि यह प्रमाण पत्र आवेदक द्वारा दिए गए दस्तावेजों के आधार पर जारी किया गया है और सत्यापन के अधीन है.

यह भी पढ़ें : ‘स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव’, राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग

सिस्टम की पोल खोलने के लिए भरा गया था टेस्ट फॉर्म

यह पूरा मामला ‘मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल’ (MPNRC) के पोर्टल से जुड़ा है. NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने काउंसिल के वेरिफिकेशन सिस्टम की हकीकत जानने के लिए एक टेस्ट आवेदन किया था. वह देखना चाहते थे कि नर्सिंग जैसे संवेदनशील पेशे में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की पड़ताल किस स्तर पर होती है. रवि परमार ने फॉर्म में अभ्यर्थी का नाम ‘डंकी’ लिखा और फोटो की जगह एक गधे की तस्वीर अपलोड कर दी. पिता के नाम में ‘डंकी फादर’, मां के नाम में ‘डंकी मदर’ और जाति के कॉलम में ‘एनिमल’ दर्ज किया गया. 10वीं और 12वीं के रोल नंबर और अंक पूरी तरह मनमाने भरे गए थे.

विज्ञापन

2,050 रुपये फीस भरी और मिनटों में आ गया सर्टिफिकेट

हैरानी की बात यह रही कि इतनी साफ गलतियों के बाद भी पोर्टल ने इस फॉर्म को रिजेक्ट नहीं किया. जैसे ही ऑनलाइन 2,050 रुपये की फीस जमा की गई, कुछ ही मिनटों के अंदर सिस्टम से डिजिटल सर्टिफिकेट जारी हो गया. दस्तावेज में दर्ज जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थी को भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के ‘भोपाल नर्सिंग कॉलेज’ से B.Sc नर्सिंग (सत्र 2021 से 2025) का प्रशिक्षित बताया गया है. साथ ही यह भी लिखा है कि इसने मध्य प्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी, जबलपुर से परीक्षा पास की है. इस प्रमाण पत्र पर बाकायदा रजिस्ट्रेशन नंबर (AI-74561, DII-73911) और जारी करने की तारीख 25 सितंबर 2026 दर्ज है.

मरीजों की सुरक्षा और सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

सर्टिफिकेट सामने आने के बाद रवि परमार ने कहा कि यह सिर्फ तकनीकी खामी नहीं, बल्कि मरीजों की जान और स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ खिलवाड़ है. जब एक गधे के नाम पर सर्टिफिकेट बन सकता है, तो असली आवेदकों के दस्तावेजों की क्या जांच हो रही होगी? NSUI ने इस मामले की तकनीकी जांच कराने और रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘अंधभक्त कभी सवाल नहीं पूछते, वे विकास नहीं चाहते’, इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola