हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Peanut Katli Recipe: गणपति पूजन के लिए बनाएं स्वाद और सेहत के भरपूर मूंगफली की कतली, जानें रेसिपी

विज्ञापन

नई दिल्ली: आज 31 अगस्त 2022 से गणेश चतुर्थी के महोत्सव की शुरूआत हो चुकी है जोकि अगले 10 दिनों तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। ये महाराष्ट्र में मनाया जाने वाला है एक सबसे बड़ा त्योहार है। ऐसे में लोग अपने घरों में गणपति की मूर्ती स्थापित करते हैं और उनको तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवानों का भोग लगाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए मूंगफली की कतली बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। पीनट हाई प्रोटीन का एक बहुत अच्छा सॉर्स है इसलिए ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होती है। इसको आप डाइटिंग के दौरान बना सकते हैं। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मूंगफली की कतली के भोग से बप्पा आपसे प्रसन्न हो जाएंगे और आपकी हर एक मनोकामना पूरी करेंगे। इसका स्वाद एक बार चखकर हर किसी के मुंह में मिठास घुल जाएगी, तो चलिए जानते हैं मूंगफली की कतली बनाने की रेसिपी-

अभी पढ़ें – एग लवर्स हेल्दी ब्रेकफास्ट में बनाएं पौष्टिकता से भरपूर एग इडली, जानें झटपट रेसिपी

मूंगफली कतली बनाने की सामग्री-
-1 कप मूंगफली
-स्वादानुसार चीनी
-1 चुटकी केसर

विज्ञापन

मूंगफली कतली बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई को धीमी आंच पर गर्म करें।
फिर आप इसमें मूंगफली दाना डालें और थोड़ा सा ड्राई रोस्ट कर लें।
इसके बाद आप इसके छिलकों को मसलकर अलग निकालकर फेंक दें।
फिर आप इन मूंगफली के दानों को मिक्सर में डालें और पीसकर बारीक पाउडर बना लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में पानी और चीनी डालकर झाग बनने तक पकाएं।
फिर आप इसमें मूंगफली पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिला लें।

अभी पढ़ें – 2023 में कश्मीर में सम्मानित मंडल मनाएंगे गणेशोत्सव

विज्ञापन

इसके बाद आप इसको करीब 4-5 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें।
फिर आप एक थाली या ट्रे को लेकर घी से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
इसके बाद आप इसमें तैयार मिक्चर को डालकर अच्छी तरह से एक समान फैला लें।
फिर आप एक प्लास्टिक शीट पर मिक्चर को रखें और बेलन की सहायता से रोटी की तरह बेल लें।
इसके बाद आप थोड़े से पानी में केसर को घोलकर कतली में छींटे मार दें।
फिर आप कतली को थोड़ी देर सेट होने के लिए रख दें।
अब आपकी टेस्टी मूंगफली कतली बनकर तैयार हो गई है।
इसके बाद आप इसको कतली के आकार में काटकर बप्पा को भोग लगाएं।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

विज्ञापन

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola