Egg Idli Recipe: एग लवर्स हेल्दी ब्रेकफास्ट में बनाएं पौष्टिकता से भरपूर एग इडली, जानें झटपट रेसिपी

एग इडली
विज्ञापन

नई दिल्ली: इडली एक बहुत ही फेमस साउथ इंडियन फूड है। इसको लोग हेल्दी नाश्ते या स्नैक के तौर पर खाना पसंद करते हैं। साउथ इंडियन डिश की खास बात ये है कि इसको पचाना और बनाना बहुत आसान होता है। ये एक बहुत ही हल्की डिश होती है। वैसे तो आमतौर पर घरों में प्लेन इडली बनाकर खूब खाई जाती है। लेकिन क्या कभी आपने एग इडली बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए एग इडली बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अंडा प्रोटीन जैसे कई सेहतमंद गुणों से भरपूर होता है। इसलिए इसको आप वजन घटाने के दौरान फटाफट बनाकर खा सकते हैं। अगर आप अंडा खाना पसंद करते हैं तो ये डिश आपके लिए बेस्ट साबित होती है, तो चलिए जानते हैं एग इडली बनाने की रेसिपी-

अभी पढ़ें स्वादिष्ट और चटपटे टमाटर पुलाव से बढ़ाएं लंच का मजा, जानें इंस्टेंट रेसिपी

Advertisment

एग इडली बनाने की सामग्री-
-8 अंडे
-2 डंठल करी पत्ते
-½ टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
-आवश्यतानुसार नमक
-2 टेबलस्पून तेल
-½ टीस्पून हल्दी
-2 टेबलस्पून धनिया पत्ती
-1 टीस्पून राई

एग इडली बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले इडली के सांचे को तेल से ग्रीस कर लें।
फिर आप इडली स्टीमर में पानी डालकर गरम कर लें।
इसके बाद आप इडली के सांचे में एक-एक अंडा तोड़ें और ऊपर से थोड़ा नमक छिड़क दें।
फिर आप एक कांटे की मदद से अंडे और नमक को धीरे-धीरे मिला दें।
इसके बाद आप इसको करीब 12 मिनट तक स्टीम में पका लें।
फिर आप इसका मसाला बनाने के लिए एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लें।
इसके बाद आप इसमें राई दाना और करी पत्ता डालकर कुछ सेकेंड तक भून लें।
फिर आप इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर पकाएं।
इसके बाद आप कढ़ाई में एग इडली डालें और तड़के के साथ अच्छी तरह से मिला लें।
अब आपकी हेल्दी और टेस्टी एग इडली बनकर तैयार हो चुकी है।
फिर आप इसको हरे धनिये से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ