विश्वस्त पुनीत बालन ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अगले साल पुणे के सात गणपती मंडल आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में अपनी बाप्पा प्रतिकृतियों के साथ कम से कम डेढ़ दिन का गणेशोत्सव मनाएंगे ।

साल 2019 में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 देने के बाद केंद्र सरकार ने इस क्षेत्र के विकास को प्राप्त करने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं को लागू किया । जिस तरह केंद्र सरकार भौगोलिक विकास के लिए कदम उठा रही है, उसी तरह पुणे ने भी अपनी सांस्कृतिक विरासत को यहां के नागरिकों तक पहुंचाने की पहल की है ।

पुणे का गणेशोत्सव हमेशा से भारत के नागरिकों के लिए एक विशेष त्योहार रहा है । पुणे के सात मंडल अगले साल कश्मीर के विभिन्न जिलों में अपने बाप्पा की प्रतिकृतियां स्थापित करेंगे । यहां के नागरिकों की मदद के लिए यह पहल की जाएगी । सांस्कृतिक उत्सव पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ, उनके विरोध में मनाया जाएगा । श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति ट्रस्ट के उत्सव प्रमुख पुनीत बालन ने विश्वास जताया कि इस वजह से यहां के कश्मीरी पंडित भी बाप्पा के उत्सव में भाग लेंगे । इस अवसर पर कसबा गणपती के श्रीकांत शेटे, तांबडी जोगेश्वरी के केशव नेरुरगांवकर, तुलसीबाग मंडल के विकास पवार, नितीन पंडीत, गुरु तालीम मंडल के प्रवीण परदेशी, केसरीवाड़ा गणपती मंडल के अनिल सकपाल, अखिल मंडई मंडल के संजय मते, श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी ट्रस्ट के अध्यक्ष संजीव जावळे आदि मान्यवर मौजूद थे ।

पुणे के गणेशोत्सव की समृद्ध विरासत है । ऐसे समय में जब आर्टिकल 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर का आर्थिक विकास अपने चरम पर है, हम यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि महाराष्ट्र की इस 130 साल पुरानी सांस्कृतिक विरासत का अनुभव यहां के नागरिकों को मिल सके । जब हमारे देश से गणेश प्रतिमाएं अमेरिका, स्पेन आदी देश-विदेशों में भेजी जाती है तो कश्मीर में क्यों नही ? ऐसा विचार पुनीत बालन ने व्यक्त किया । यहां के नागरिक अमरनाथ यात्रा, हर घर तिरंगा जैसे उपक्रमों को प्रतिसाद देते हैं, इसलिए हमें विश्वास है कि वे हम सब के बाप्पा को, गणेशोत्सव को भी एक निश्चित प्रतिसाद देंगे ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ