हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

खूबसूरती बनी मुसीबत! कुंभ मेला छोड़ने पर मजबूर हुई 'वायरल गर्ल मोनालिसा'

Viral Girl Monalisa: महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली इंदौर की लड़की काफी वायरल हो रही है। इस सांवली सूरत और खूबसूरत आंखों वाली लड़की की खूबसूरती इसके लिए परेशानी बनती जा रही है।

विज्ञापन
Monalisa Mahakumbh

Viral Girl Monalisa: प्रयागराज में महाकुंभ मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में करोड़ों लोग आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर मेले से कई वीडियो रोज सामने आ रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर रुद्राक्ष की माला बेचने वाली लड़की काफी वायरल हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह लड़की मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली है। मोनालिसा नाम की इस लड़की के वायरल होने की वजह इसकी खूबसूरत आंखें हैं। वायरल गर्ल की खूबसूरती इसके लिए अब परेशानी खड़ी कर रही हैं।

कौन है मोनालिसा?

महाकुंभ में सबसे खूबसूरत साध्वी के वायरल वीडियो तो देखे ही होंगे, उसके बाद अब एमपी की मोनालिसा खूबसूरती की वजह से सुर्खियों में है। ‘ब्राउन ब्यूटी’ के नाम से मशहूर इस लड़की को महाकुंभ में माला बेचते हुए देखा गया। किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद इस वीडियो पर 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले। फिर क्या था वीडियो वायरल होते ही लोग मोनालिसा को खोजने के लिए कुंभ पहुंचने लगे।

मोनालिसा का करना हुआ मुश्किल

मोनालिसा वायरल होने के बाद भी कुंभ में माला बेचने का काम कर रही थी। लेकिन उनके पास हर समय लोगों की भीड़ लगी रहती। यूट्यूबर्स उनके साथ वीडियो बनाने के लिए आने लगे। जिसकी वजह से मोनालिसा अपना काम नहीं कर पा रही थी। इस दौरान वह माला बेचने के लिए निकलती तो वह मास्क और काला चश्मा लगाकर निकलती थी, ताकि लोग उसको पहचाने नहीं। लेकिन लोग फिर भी सेल्फी और वीडियो बनाने के लिए पीछा नहीं छोड़ रहे थे।

विज्ञापन

 

इस सब से तंग आकर मोनालिसा कुंभ छोड़कर झूसी इलाके में अपने परिवार के पास आ गईं। मोनालिसा का परिवार यहां पर एक बनी झुग्गी-झोपड़ी में रहता है। जानकारी के मुताबिक, पिता ने मोनालिसा को घर वापस भेजा है, जबकि दो बहनें अभी भी कुंभ में माला बेच रही हैं।


ये भी पढ़ें: सांवली सूरत, खूबसूरत आंखें…महाकुंभ में वायरल हुई ‘मोनालिसा’; देखें वीडियो

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola