सांवली सूरत, खूबसूरत आंखें...महाकुंभ में वायरल हुई 'मोनालिसा'; देखें वीडियो

Maha Kumbh Dusky Deauty Viral Video: महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली इंदौर की लड़की ने अपनी सांवली सूरत और खूबसूरत आंखों से इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। इस वायरल वीडियो ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। साथ ही इसकी तुलना ‘मोनालिसा’ की सुंदरता से की जा रही है।

Mahakumbh_d2159f

Maha Kumbh Dusky Deauty Viral Video: प्रयागराज में महाकुंभ मेला का आयोजन किया गया है, जिसका आध्यात्मिक महत्व है। अब तक इस मेले में 5 करोड़ों से अधिक लोग आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। सोशल मीडिया पर मेले का रोजाना नई वीडियो सामने आ रहा है। इसी कड़ी में,  रुद्राक्ष की माला बेचने वाली लड़की का वीडियो भी सामने आया है। मध्य प्रदेश के इंदौर की यह लड़की इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और इसका कारण इसकी खूबसूरत आंखें हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

सुंदर आंखों के कारण इंटरनेट पर वायरल

इस लड़की की खूबसूरती ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इंटरनेट पर इसकी फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। उसकी गहरा सांवला रंग, खुबसूरत आंखें, तीखे नैन नक्श और खूबसूरत बालों ने लोगों को इसका दीवाना बना दिया है। कई लोगों ने इस लड़की की तुलना मोनालिसा की सुंदरता से की है। वायरल वीडियो में वह भीड़ के बीच रुद्राक्ष की माला बेचती नजर आ रही है। उसकी शांत मुस्कान और अच्छा व्यवहार उसे और आकर्षक बना रहा है।

विज्ञापन

मिला जबरदस्त रिएक्शन

इस वीडियो पर 17 करोड़ से ज्यादा व्यूज और 9 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोग उसकी तारीफ करते हुए  कमेंट रहे हैं कि वह बेहद खूबसूरत है, उसकी आंखें वाकई कजरारी हैं और अनगिनत दिल के इमोजी पोस्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर लिखा कि उसका चरित्र भी खूबसूरत है, मेहनत कर रही है वो…

विज्ञापन

महाकुंभ में ये चर्चा में रहे ये लोग

इस लड़की के अलावा महाकुंभ में बाबा अभय सिंह भी बहुत चर्चा में रहे, जिन्हें ‘आईआईटी बाबा’ के नाम से जाना जाता है। बता दें कि बाबा अभय सिंह ने एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में IIT बॉम्बे से पढ़ाई की और उसके बाद सन्यास ले लिया। ANI को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा से हूं। मैंने IIT से इंजीनियरिंग की, फिर आर्ट्स पढ़ा, लेकिन मुझे शांति नहीं मिली। इसके अलावा, साध्वी हर्षा ऋचरिया की कहानी भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हुई है। इनके एक पुराने वायरल वीडियो ने काफी हंगामा मचाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ