#क्षत्रिय_बिना_राम_मंदिर_कैसे, X पर क्यों हो रहा ट्रेंड, सुबह से इस हैशटैग पर करीब 23 हजार पोस्ट

Ram Mandir Inauguration: सोशल मीडिया पर #क्षत्रिय_बिना_राम_मंदिर_कैसे ट्रेंड कर रहा है। वहीं इस कीवर्ड के साथ X पर अब तक 20.3k पोस्ट हो चुकी हैं।

Trending Keyword

X पर ट्रेंड हो रहा यह कीवर्ड

विज्ञापन

Ram Mandir Inauguration: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) एक ऐसा जरिया है, जिसके माध्यम से कई सारे लोग किसी भी बात पर अपनी राय को रख सकते हैं या फिर उस बात को अपना समर्थन दे सकते हैं। लोगों के  रिएक्शन X (पूर्व में ट्विटर) पर ट्रेंडिंग के रूप में दिखते हैं। आए दिन X (पूर्व में ट्विटर) पर कोई न कोई कीवर्ड ट्रेंड करता रहता है। जैसे इन दिनों Ram Temple को लेकर कई सारे कीवर्ड ट्रेंड कर रहे हैं। इसी बीच आज सुबह से X पर #क्षत्रिय_बिना_राम_मंदिर_कैसे कीवर्ड ट्रेंड कर रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

क्यों ट्रेंड हो रहा #क्षत्रिय_बिना_राम_मंदिर_कैसे 

X पर रविवार सुबह से #क्षत्रिय_बिना_राम_मंदिर_कैसे कीवर्ड के साथ X पर अब तक 23.3k पोस्ट हुई हैं। छानबीन करने पर पता चला कि यह कीवर्ड सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए देश के राजपूत समाज द्वारा ट्रेंड किया जा रहा है। इस हैशटैग के साथ हुईं पोस्टों में लिखा गया है कि ‘धर्म के रक्षक के रूप में, क्षत्रिय उस निरीक्षण से निराश हैं, जिसने उन्हें राम मंदिर में भगवान राम की विरासत से बाहर कर दिया।’ इन पोस्ट में साफ कहा गया है कि उनका यह विरोध मंदिर को लेकर नहीं है, बल्कि उसमें बनाई गई संस्था को लेकर है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

विज्ञापन

राम मंदिर ट्रस्ट संगठन को लेकर पूछे सवाल

इस हैशटैग के साथ की गईं पोस्टों में सवाल भी किए गए हैं। एक पोस्ट में कहा गया है कि ‘श्री राम उनके वंशजों के बिना कैसे आएंगे’, एक दूसरी पोस्ट में ‘लाखों की भीड़ इकट्ठा करके राजनीति करने वाले संगठन राम मंदिर ट्रस्ट वाले मुद्दे पर चुप क्यों हैं।’ लिखा है। वहीं एक पोस्ट में सवाल करते हुए लिखा गया है कि ‘भगवान श्री राम मंदिर ट्रस्ट में क्षत्रियों को जगह क्यों नहीं? यह राजनीति नहीं तो क्या है बताओ…?’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ