'मेरी नहीं तो किसी की नहीं...' शादी टूटने पर हैवान बना मंगेतर, मां-बाप के सामने कर दिया नाबालिग का सिर धड़ से अलग

Karnataka Crime News: कर्नाटक के कोडागु में विभत्स मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की ने अपने मंगेतर ने शादी के इनकार कर दिया था। जिसके बाद मंगेतर ने आपा खो दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नाबालिग छात्रा बताई जा रही है। जो शादी तय होने के बाद मना कर रही थी।

murder

नाबालिग लड़की की हत्या।

विज्ञापन

Karnataka Crime: कर्नाटक के कोडागु जिले से बेहद विभत्स खबर सामने आई है। यहां के कोडागु में एक 32 साल के मंगेतर ने नाबालिग लड़की की हत्या कर दी। माता-पिता के सामने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। 15 साल की लड़की 10वीं कक्षा में पढ़ाई करती थी। लड़की ने हाल ही में एसएसएलसी एग्जाम क्लीयर किया था। इसके बाद 10वीं में सुरलाबी हाई स्कूल में एडमिशन लिया था। आरोपी ने पीड़िता का सिर काटकर शव को फेंक दिया था।

विज्ञापन

मामला मदिकेरी तालुक इलाके का है। जहां सुरलाबी में लड़की ने एसएसएलसी एग्जाम में 52 प्रतिशत नंबर हासिल किए थे। लड़की के स्कूल का परिणाम भी 100 फीसद रहा था, जिसके कारण गांव वाले भी खुश थे। आरोपी की पहचान ओंकारप्पा (पापू) के तौर पर हुई है। आरोपी रात के समय लड़की के घर आया और उसे घसीटकर बाहर ले गया। माता-पिता के सामने आरोपी ने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। सुब्रमणि और मुथक्की ने बताया कि वे अपनी इकलौती बेटी को बचाने की कोशिश करते रहे। लेकिन आरोपी ने उसका काम तमाम कर दिया। जिसके बाद सोमवारपेट पुलिस को शिकायत की गई।

विज्ञापन

आरोपी को डर था, कहीं और न कर दें लड़की की शादी

एसपी के रामराजन ने बताया है कि परिवार ने पहले ही आरोपी से लड़की की सगाई तय कर दी थी। लेकिन इसके बाद किसी ने चाइल्ड हेल्पलाइन को इसकी सूचना दी थी। समाज कल्याण विभाग ने लड़की की तय शादी रुकवा दी थी। परिवार को 18 साल से पहले शादी करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी को डर था कि बाद में परिवार कहीं और शादी न तय कर दे। जैसे ही अधिकारी लड़की के परिवार को समझाकर गए, आरोपी पीछे से लड़की के घर आ गया। बाद में बेरहमी से उसका कत्ल कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ