HR Apologises Over Job Post In Mumbai: आजकल जमाना इतना डिजिटल हो चुका है कि हर काम फोन पर ही घर बैठे-बैठे हो जाता है। अगर किसी को नौकरी भी चाहिए तो वह भी फोन पर ही पाई जा सकती है। ऐसा ही कुछ गुजरात की एक एचआर ने भी किया। उसने सोशल मीडिया पर एक ग्राफिक डिजाइनर की पोस्ट शेयर की जसिमें भर्ती से जुड़ी जानकारी लिखी थी लेकिन बाद में कुछ ऐसा हो गया कि एचआर को माफी मांगनी पड़ी।
ग्राफिक डिजाइनर के लिए शेयर की थी पोस्ट
आपको बता दें कि गुजरात की एक एचआर को मुंबई में एक ग्राफिक डिजाइनर के लिए नौकरी की पोस्ट शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। जानवी सरना ने अब हटाए गए लिंक्डइन पोस्ट में, सैलरी और आवश्यक स्किल्स वाले पद के लिए नौकरी की आवश्यकताओं के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी मराठी लोगों का स्वागत नहीं करती।
एक यूजर ने स्क्रीनशॉट किया शेयर
एक एक्स यूजर ने सरना की इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि ये हैं सूरत की जानवी सरना। ITCODE इन्फोटेक में HR भर्तीकर्ता। अपने एक लिंक्डइन पोस्ट में, उन्होंने एक बहुत ही भेदभावपूर्ण स्थिति के बारे में लिखा- “मराठी लोगों का यहां स्वागत नहीं है”। इस पोस्ट में उन्होंने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र साइबर क्राइम ब्रांच को भी टैग किया और उनसे उसके खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह भी किया।
पोस्ट जल्द ही सोशल मीडिया पर फैलने लगा और यूजर्स इस पर कमेंट करने लगे। इसके बाद सरना ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया और सार्वजनिक माफी मांगी। इसके साथ-साथ कंपनी ITCODE इन्फोटेक ने भी स्पष्टीकरण जारी किया।
सरना ने एक लिंक्डइन पोस्ट में लिखा, “मैं वास्तव में माफी मांगती हूं।”
उन्होंने आगे कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक ग्राफिक डिजाइनर जॉब ओपनिंग पोस्ट की थी और एक आपत्तिजनक वाक्य की वजह से कई लोगों की भावनाएं आहत हो गईं। वह उन टिप्पणियों का समर्थन नहीं करतीं जो किसी के खिलाफ भेदभाव करती हैं। यह उनकी भूल की वजह से ही था कि उन्होंने इस नौकरी के बारे में वहां पोस्ट किया।
Gujarat HR Apologises On Social Media
कंपनी ने भी शेयर किया पोस्ट
ITCODE Infotech Clarification On Social Media
ITCODE इन्फोटेक ने सरना द्वारा लिंक्डइन पर साझा किए गए पोस्ट के संबंध में यह बयान जारी किया। आपको बता दें कि घटना के बाद, सरना ने अपने लिंक्डइन अकाउंट से अपनी प्रोफाइल फोटो हटा दी और वर्क एक्सपीरियंस लिस्ट से उन कंपनियों के नाम हटा दिए जिनमें उन्होंने पहले काम किया है जिसमें उनकी मौजूदा कंपनी का नाम भी शामिल है।
यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के बीच पोलिंग अफसर का ‘सेक्स चेंज’, पीली साड़ी वाली से ज्यादा वायरल हुई तस्वीर
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines