लोकसभा चुनाव के बीच पोलिंग अफसर का 'सेक्स चेंज', पीली साड़ी वाली से ज्यादा वायरल हुई तस्वीर

Man Becomes Woman After Sex Change: लोकसभा चुनाव के बीच हर जगह लोगों की चुनावी ड्यूटी लगी हुई है। इस बीच एक शख्स ऐसे हैं जो पहली बार महिला के रूप में यह काम संभाल रहे हैं। वह पहले पुरुष हुआ करते थे लेकिन अब सेक्स चेंज के बाद महिला बन गए हैं।

Man Becomes Woman After Sex Change

Man Becomes Woman After Sex Change

विज्ञापन

Man Becomes Woman After Sex Change: भारत में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मतदान जारी है। अलग-अलग राज्यों में राजनीतिक दल जनता का विश्वास और वोट पाने के पूरी तैयारियों में लगे हुए हैं। इस बीच गुजरात के अधिकारी की खास कहानी सामने आई। वह पहले नीलेश मेहता हुआ करते थे लेकिन अब बीजल मेहता अब गए हैं। उन्होंने अपना सेक्स चेंज करवा लिया है।

सेक्स चेंज के बाद पहली बार संभालेंगीं चुनावी काम

वह साल 2009 से लगातार लोकसभा चुनाव में ड्यूटी कर रहे। बस फर्क सिर्फ इतना है कि वह पहले पुरुष के तौर पर ड्यूटी करते थे लेकिन अब महिला के तौर पर काम संभालेंगे। इस तरह वह पहली बार महिला के रूप में चुनावी प्रक्रिया में सेवाएं देने जा रही हैं। इससे पहले उन्होंने तीन चुनाव में पुरुष रहते हुए चुनावी काम किया था। हालांकि, उनका कहना है कि टीम के साथी उन्हें सपोर्ट करते हैं।

विज्ञापन

कब लिया सेक्स चेंज करने का फैसला?

मेहता ने जानकारी दी कि 9वीं क्लास से ही वह अपने जेंडर को लेकर सहज नहीं थीं। उस समय उनके लिए फीलिंग्स किसी के साथ बांटना मुश्किल था। साल 2012 के आसपास उन्होंने फैसला लिया कि उन्हें महिला बनना है।

काउंसलिंग में लगे चार साल

इससे पहले मेहता पोरबंदर में थे लेकिन इलाज के समय 2023 में वह वड़ोदरा चली गईं थीं। उन्होंने अखबार को जानकारी दी कि वह इलाज के लिए कई बार वड़ोदरा और अहमदाबाद जाती थीं। ऐसे में वड़ोदरा शिफ्ट होना आसान रहा। उन्होंने यह भी बताया कि चार साल की काउंसलिंग और हॉर्मोनल थेरेपी के बॉस उन्होंने सुरजेरी करवाई थी।

विज्ञापन

साल 2020 में करवाई सर्जरी

आपको बता दें कि टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वड़ोदरा में डिप्टी मामलतदार नीलेश मेहता अब बीजल मेहता बन चुके हैं। उन्होंने साल 2020 में सेक्स चेंज के लिए सर्जरी करवाई। वह ‘नीलेश’ के रूप में 2009 से लेकर 2019 तक तीन लोकसभा चुनाव में ड्यूटी कर चुके हैं। साल 2024 में वह ‘बीजल’ बनकर चुनावी काम करेंगे।

परिवार से बढ़कर हैं साथ काम करने वाले लोग

अखबार से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह एक महिला के रूप में अपनी ड्यूटी करने को लेकर उत्साहित हैं। उनके साथ काम करने वाले परिवार से भी ज्यादा हैं। मेहता वड़ोदरा कलेक्ट्रेट की चुनावी ब्रांच में एक पद पर हैं। उनके अलावा यहां 5 और अधिकारी भी हैं। नॉमिनेशंस से लेकर वेबकास्टिंग सहित कई अहम जिम्मेदारियां मेहता के पास हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ