हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बाल पकड़ घसीटा, लगातार बरसाए थप्पड़; गुजरात के निजी स्कूल के टीचर की करतूत देख आग बबूला हुए लोग

Gujarat School Teacher Viral Video : गुजरात के एक स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिक्षक छात्र को बेरहमी से पीट रहा है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Gujarat School Teacher Viral Video : प्राचीन भारतीय मान्यताओं के अनुसार, शिक्षक का दर्जा भगवान से भी ऊपर है लेकिन आज के समय में ऐसे कई शिक्षक हैं जो शिक्षक नाम को ही दागदार कर रहे हैं। गुजरात के अहमदाबाद से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शिक्षक ने मासूम छात्र के साथ हैवानियत की है। क्लासरूम में लगे सीसीटीवी में घटना कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो अहमदाबाद के वटवा इलाके में मौजूद माधव पब्लिक स्कूल का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शिक्षक छात्र को बेरहमी से पीट रहा है। सीसीटीवी फुटेज में शिक्षक छात्र को बाल पकड़कर सीट से घसीटता हुआ बोर्ड के पास ले गया और फिर थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिया। टीचर ने छात्र को लगातार कई थप्पड़ बरसाए और इतनी क्रूरता से भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने मासूम छात्र के सिर को दीवार से टकरा दिया।

छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल 

छात्र की पिटाई देखने के बाद अन्य छात्र चुपचाप, डरे-सहमे बैठे दिखाई दिए। पिटाई के बाद पीड़ित छात्र अपनी सीट पर जाकर बैठ गया लेकिन यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल को नोटिस भेजा गया है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो देख भड़के लोग

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए और बिना किसी देरी के उसे मानसिक अस्पताल में बंद कर देना चाहिए। बाल उत्पीड़न कानून के तहत भी इसे गिरफ्तार किया जा सकता है। ये वीडियो देखकर वाकई बहुत दुःख हुआ। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि शिक्षकों की इस तरह की हरकतें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें : कहां 12 की जगह होते हैं 13 महीने? जीनियस ही दे पाएंगे इन सवालों के जवाब

विज्ञापन

एक अन्य ने लिखा कि जब शिक्षक ही राक्षस बन जाए तो बच्चे ज्ञानी नहीं बन सकते। एक अन्य ने लिखा कि कोई भी इसे जायज ठहरा सकता है क्या? टीचर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि आज कल के बच्चे भी कम शरारती नहीं हैं। इन्हें झेलने के लिए सहनशक्ति अधिक होनी चाहिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola