---विज्ञापन---

कहां 12 की जगह होते हैं 13 महीने? जीनियस ही दे पाएंगे इन सवालों के जवाब

General Knowledge : क्या आपको पता है कि कौन किस देश का राष्ट्रीय पक्षी है? मशहूर Royal Enfield कंपनी का मुख्यालय कहां है? आइये ऐसे ही सवालों के जानते हैं।

---विज्ञापन---

General Knowledge : क्या आपको पता है कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जहां महीने में 12 की जगह 13 महीने होते हैं। क्या आप इस देश का नाम जानते हैं? क्या आपको पता है कि किस देश में पीले कपड़े बैन लगाये गए? आइये ऐसे ही दिलचस्प सवालों के जवाब जानते हैं।

सवाल : मशहूर Royal Enfield कंपनी का मुख्यालय कहां है?
जवाब : रॉयल एनफील्ड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय मोटरसाइकिल निर्माण कंपनी है जिसका मुख्यालय चेन्नई, तमिलनाडु, भारत में है।

---विज्ञापन---

सवाल : किस देश में मच्छर ही नहीं है?
जवाब : दुनिया में एकमात्र ऐसा देश जहां मच्छर नहीं हैं, वह है आइसलैंड।

सवाल : दुनिया का सबसे अमीर मंदिर कहां है?
जवाब : ​पद्मनाभ स्वामी मंदिर दुनिया का सबसे अमीर मंदिर है, ये केरल के त्रिवेंद्रम में है।

---विज्ञापन---

सवाल : ‘भूकंप की धरती’ किसे कहा जाता है?
जवाब : जापान में इतने भूकंप आते हैं कि इसे ‘भूकंप की धरती’ भी कहते हैं।

सवाल : पीला कपड़ा कहां बैन था?
जवाब : मलेशिया, साल 2016 में पीले कपड़े पर बैन लगाया गया था। यहां के लोग प्रधानमंत्री के खिलाफ आवाज उठाने के लिए पीले कपड़े पहनते थे। ये रोक अभी भी है या नहीं ये स्पष्ट नहीं है।

---विज्ञापन---

सवाल : कौवा कहां का राष्ट्रीय पक्षी है?
जवाब : काला कौवा भूटान का राष्ट्रीय पक्षी है।

यह भी पढ़ें : ऐसी कौन-सी चीज है जिसे अंधा भी देख सकता है?

---विज्ञापन---

सवाल : दुनिया में सबसे अधिक यूनिवर्सिटी कहां है?
जवाब : दुनिया भर में सबसे ज्यादा विश्वविद्यालय भारत में हैं। जुलाई 2023 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अनुमानित 5,350 विश्वविद्यालय हैं।

सवाल : कहां 12 की जगह होते हैं 13 महीने?
जवाब : इथियोपिया में एक साल में 13 महीने होते हैं। यहां का कैलेंडर गीज कैलेंडर कहलाता है। इथियोपिया के कैलेंडर में 12 महीनों के अलावा एक 13वां महीना भी होता है, जिसे पगुमे कहा जाता है। पगुमे में 5 दिन होते हैं, जबकि लीप ईयर में 6 दिन होते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : इंटरनेट का हिंदी नाम जानते हैं आप? जवाब सुन हिल जाएगा दिमाग

First published on: Sep 30, 2024 04:55 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola