120KM स्पीड...ड्राइविंग की लाइव स्ट्रीमिंग और 7 की मौत; हादसे से पहले का वीडियो वायरल

Car Accident Video Viral: गुजरात के साबरकांठा में 2 दिन पहले हुए कार हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है। हादसे में 7 लोग मारे गए हैं और एक बुरी तरह घायल हुआ। वीडियो हादसे से चंद मिनट पहले का है, जिसे मारे गए युवकों ने खुद बनाकर व्हाट्सऐप पर स्टेट्स डाला था।

Car Accident Video Viral

हादसे में कार बुरी तरह पिचक गई थी।

विज्ञापन

Sabarkantha Car Accident Video Viral: सोशल मीडिया पर एक सड़क हादसे का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। एक कार करीब 120KM प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही है। कार में म्यूजिक चल रहा है, साथ में कार में सवार युवक भी गुनगुना रहे हैं। मस्ती मजाक चल रहा है। इतना ही नहीं कार में सवार लड़के ड्राइविंग की लाइव स्ट्रीमिंग भी कर रहे हैं। वीडियो रिकॉर्ड हो रही है, लेकिन देखते ही देखते कार आगे चल रहे ट्रक में घुस जाती है और अंधेरा छा जाता है।

इसके बाद खबर सामने आई कि ट्रक में कार घुसने से हादसा हो गया है। कार आगे से बुरी तरह पिचक गई और कार में सवार 7 युवक मारे गए। एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह वीडियो हादसे से चंद मिनट पहले का है और इस वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि किस तरह युवकों को लापरवाही से ड्राइविंग करना और ड्राइविंग करते समय इस तरह मौज मस्ती मारना महंगा पड़ गया। वीडियो देखकर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन

वायरल वीडियो पर यूजर कमेंट्स

वीडियो सबसे पहले भरत केसवानी नामक शख्स ने अपने व्हाट्सऐप पर लगाया था, जिसे डाउनलोड करके लोग अपनी प्रतिक्रिया के साथ X हैंडल पर शेयर कर रहे हैं। हालांकि भरत केसवानी भी इस हादसे में मारे गए हैं, लेकिन उनका व्हाट्सऐप स्टेट्स लोगों को सबक सिखा रहा है। वहीं वीडियो को देखकर यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि एक सुहाने सफर का खौफनाक अंत। एक यूजर ने लिखा कि रफ्तार और मौत साथ-साथ चलते हैं, इसलिए सावधान रहें।

एक यूजर ने लिखा कि लोगों को पता नहीं ड्राइविंग करते हुए क्या खुमार छा जाता है, अपने साथ-साथ दूसरों की जिंदगी भी दांव पर लगा देते हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि रील्स के लिए जान तक की परवाह नहीं की, जाओ अब यमलोक में रील बनाओ। एक यूजर ने लिखा है कि जब जिंदगी ही रील्स पर टिकी हो तो पिक्चर बनना तो तय है। एक यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं रफ्तार का कहर, लोग वीडियो देखकर भी न समझे तो कभी नहीं समझेंगे।

विज्ञापन

हादसे में 7 युवकों की दर्दनाक मौत

बता दें कि हादसा साबरकांठा के हिम्मतनगर इलाके में 25 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे नेशनल हाईवे पर हुआ। हादसे में मारे गए युवक राजस्थान घूमने जा रहे थे। कुछ युवक विदेश से छुट्टियों में आए हुए थे। श्यामला मंदिर में दर्शन करने के बाद वे राजस्थान ट्रिप पर निकले थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार काटकर शवों को निकालना पड़ा। मृतकों की शिनाख्त धनवानी, चिराग, रविभाई, रोहित, गोविंद, राहुल, रोहित और भरत के रूप में हुई। वहीं हादसे में 22 साल के हनीभाई शंकरलाल टोटवानी बुरी तरह घायल हुए, जिन्हें हिम्मतनगर के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ