दिल्ली की बस में सवार दिखा भूत! सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद; वायरल हो रहा वीडियो

Delhi Bus Ghost Viral Video : वायरल वीडियो दिल्ली की एक बस का बताया जा रहा है, वीडियो में एक शख्स दिखा रहा है कि बस की कंडक्टर सीट पर एक ऐसा शख्स बैठा हुआ है जो सिर्फ सीसीटीवी कैमरे में ही दिखता है।

Ghost in bus
विज्ञापन

Delhi Bus Ghost Viral Video : क्या भूत सच में होते हैं? इस सवाल का कोई सटीक जवाब नहीं है। लोगों की राय भी इस पर बंटी हुई है। कुछ का कहना है कि भूत होते ही नहीं तो कुछ भूतों की पूजा तक करते हैं। देश की राजधानी दिल्ली की एक बस में ‘भूत’ के सवार होने का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है लेकिन इसकी पुष्टि हम नहीं कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में एक शख्स बता रहा है कि बस पूरी तरह खाली है, एक भी यात्री बस में नहीं है। वीडियो देखने से पता चल रहा है कि जिस वक्त इसे रिकॉर्ड किया गया वो रात का वक्त था। शख्स कह रहा है कि कंडक्टर की सीट पर कोई नहीं बैठा है लेकिन जब सीसीटीवी में चेक किया गया तो उसमें दिखाई दे रहा है कि कंडक्टर की सीट पर कोई बैठा है।

विज्ञापन

शख्स बता रहा है कि कंडक्टर की सीट पर कोई बैठा है, जो हमें दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन बस में लगे सीसीटीवी वीडियो में एक शख्स सफेद रंग की शर्ट पहने एक शख्स बैठा दिखाई दे रहा है।अब इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के मन में यही सवाल है कि आखिर इस वीडियो की सच्चाई क्या है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bien_forever (@bien_forever)


वीडियो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मुझे लगता है कि सीसीटीवी में पुराना वीडियो दिखाया जा रहा है, ये लोगों को भ्रम में डालने के लिए वीडियो रिकॉर्ड किया गया है। एक ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि भूत रील बनवाने के लिए कंडक्टर की सीट पर बैठा था, क्यों भाई? एक ने लिखा कि ये नया भूत है जो सीसीटीवी में दिखता है लेकिन एंड्रॉइड कैमरा में नहीं।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि अजीब बात है कि सीसीटीवी भूत को पकड़ सकता है लेकिन मोबाइल फोन का कैमरा नहीं। ऐसा लग रहा है कि बस में सीसीटीसी नहीं भूत पकड़ने वाला कैमरा लगवाया गया है। एक ने लिखा कि भाई, ये रील मैं रात में देख लिया और अब टॉयलेट जाना है। मेरे टॉयलेट की खिड़की के सामने एक बस खड़ी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ