नई दिल्ली: आज 31 अगस्त 2022 से गणेश चतुर्थी के महोत्सव की शुरूआत हो चुकी है जोकि अगले 10 दिनों तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। ये महाराष्ट्र में मनाया जाने वाला है एक सबसे बड़ा त्योहार है। ऐसे में लोग अपने घरों में गणपति की मूर्ती स्थापित करते हैं और उनको तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवानों का भोग लगाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए लौकी बर्फी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहद लजीज होती है। इसलिए गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर लौकी बर्फी के भोग से बप्पा आपसे प्रसन्न हो जाएंगे और आपकी हर एक मनोकामना पूरी करेंगे। इसका स्वाद एक बार चखकर हर किसी के मुंह में मिठास घुल जाएगी, तो चलिए जानते हैं लौकी बर्फी बनाने की रेसिपी-
लौकी बर्फी बनाने की सामग्री-
-1 किलो लौकी
-डेढ़ कप चीनी (स्वादानुसार)
-1/4 कप देसी घी
-250 ग्राम मावा
-1/2 कप काजू
-10-12 बादाम
-5-6 इलायची
लौकी बर्फी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले लौकी को धोकर अच्छी तरह से सुखा लें।
फिर आप इसको छीलकर लंबा काट लें और इसके बीज वाला गूदा निकाल दें।
इसके बाद आप लौकी को कद्दूकस करके निचोड़ लें और सूखी लौकी को एक बाउल में रख लें।
फिर आप एक कढ़ाई में 2-3 चम्मच देसी घी डालकर गर्म कर लें।
इसके बाद आप इसमें कद्दूकस लौकी डालें और धीमी आंच पकाएं।
फिर आप इसको करीब 3-4 मिनट तक ढककर भूनें और बीच-बीच में चलाते हुए नरम होने तक पकाएं।
इसके बाद आप काजू और बादाम को टुकड़ों में काट लें और इलायची को पीसकर पाउडर बना लें।
फिर आप इसको करीब 8-10 मिनट तक पकाएं और चीनी डाल दें।
इसके बाद आप इसको करीब 2-3 मिनट तक चलाते हुए चीनी के घुलने तक पकाएं।
फिर आप इसको पानी के पूरी तरह से सूखने तक पकाएं।
इसके बाद आप इसमें बचा हुआ घी डालें और चलाते हुए 2 मिनट तक भून लें।
फिर आप इसमें कद्दूकस मावा डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
इसके बाद आप मिक्चर को गाढ़ा होने तक पकाएं और गैस बंद कर दें।
फिर आप एक थाली या ट्रे को घी से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
इसके बाद आप इसमें लौकी के मिक्चर को डालकर समान अनुपात में फैला दें।
फिर आप इसमें ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें और हल्का सा दबाकर मिक्चर को सेट होने के लिए छोड़ दें।
इसके बाद जब ये सेट हो जाए तो आप इसको चाकू की मदद से मनचाहे आकार में काट लें।
अब आपकी स्वाद से भरपूर लौकी की बर्फी बनकर तैयार हो गई है।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines