Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

11 बार डसने के बाद भी 5 साल से लगातार लड़की का पीछा कर रहा काला नाग! परिवार वाले कर रहे दावा

महोबा उत्तर प्रदेश से एक मामला सामने आया है, जिसमें पता चला है कि एक काला नाग लड़की का 5 साल से पीछा कर रहा है और अब तक नाग ने उसे 11 बार काटा है।

Author
Edited By : Ankita Pandey Updated: Dec 8, 2024 12:20

उत्तर प्रदेश के महोबा से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसको सुनकर आपको लगेगा कि आप किसी फिल्म की कहानी सुन रहे हैं। महोबा जिले में 19 वर्षीय युवती और उसके परिवार का दावा है कि एक काला नाग उस लड़की का 5 साल से पीछा कर रहा है। इतना ही नहीं वो उसे लगभग 11 बार डस चुका है, जिस कारण वो उसे हर बार इमरजेंसी में भर्ती कराया जाता है। ये घटना तब सानने आई जब युवती घर में खाना बनाने के लिए कंडे निकाल रही थी और सांप ने एक बार फिर उसे डस लिया। इससे केवल गांव ही नहीं बल्कि लड़की का इलाज करने वाले डॉक्टर भी हैरान है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

11 बार नाग ने काटा

ये मामला उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के चरखारी तहसील के पंचमपुरा गांव का है। जहां एक युवती और उसके परिवार वालों ने बताया कि 2019 से एक नाग उनकी बेटी का पीछा कर रहा है। यह पहली बार तब हुआ जब दलपत अहिरवार की 19 वर्षीय पुत्री रोशनी अपने खेत में चने की भाजी तोड़ रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर एक काले सांप की पूंछ पर पड़ गया और सांप ने उसे काट लिया।

---विज्ञापन---

हालांकि इलाज के बाद रोशनी की जान तो बच गई, लेकिन तब से यह काला नाग उनके पीछे पड़ गया। रोशनी के पिता ने बताया कि इस सांप ने रोशनी को अब तक लगभग 11 बार काटा है। दलपत ने बताता है कि घर हो, खेत हो या अस्पताल, सांप उसे कहीं भी खोज लेता है और काट लेता है। पिता ने यह भी दावा किया कि एक बार तो जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बेड पर ही सांप ने रोशनी को डस लिया था।

ओझा, बाबा भी नाकाम

पिता ने बताया कि चाहे वो लोग कोई भी संभव प्रयास कर ले, वो सांप उनकी बेटी को काट ही लेता है। आगे उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वे ओझा, बाबाओं और तांत्रिक के पास भी गए और भगवान की पूजा पाठ और अभिषेक भी कराया  जिसने भगवान शिव का अभिषेक करने का उपाय बताया था लेकिन इसका ज्यादा दिन फायदा नहीं हुआ और उसे सांप ने एक बार फिर काट लिया।

लड़की का इलाज करने वाले डॉक्टर डॉ. राजेश भट्ट भी इस घटना से हैरत में पड़ गए है। उन्होंने बताया कि 19 वर्षीय लड़की को सांप के काटने पर कई बार इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। इस बार भी उसे सांप के काटने पर ही जिला अस्पताल लाया गया है जिसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। हालांकि डाक्टर ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि उसे हर बार सांप ने ही काटा है।

यह भी पढ़ें – Video: आखिर क्यों लाखों में बिक रहा ये पंखा? सामने आया वीडियो

First published on: Dec 07, 2024 11:50 PM

संबंधित खबरें