Video: आखिर क्यों लाखों में बिक रहा ये पंखा? सामने आया वीडियो
सोशल मीडिया पर एक फैन का वीडियो सामने आया है, जो लगभग 150 साल पुराना है। इस सीलिंग फैन को खरीदने के लिए लोग लाखों रुपये देने को तैयार है।
Edited By Ankita Pandey

Edited By Ankita Pandey

Viral Video: सोशल मीडिया पर गुजरात के भरूच का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आप एक पुराने पंखे को देख सकते हैं। इन वीडियो में दावा किया गया है कि भरूच में एक पारसी घर में लगा ये पंखा 150 साल पुराना है। हालांकि ये वीडियो इसलिए वायरल नहीं हो रहा क्योंकि इसमें सौ साल से ज्यादा पुराना पंखा है। बल्कि इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि एक एंटीक डीलर इस के लिए लाखों रुपये देने को तैयार है। आइए इस एंटीक पंखे के बारे में विस्तार से जानते हैं।
इस वीडियो को न्यूज एक्स ने शेयर किया है। पहले ये लोगों के लिए एक आम पंखा ही था, लेकिन इसने तब सबका ध्यान अपनी ओर खींचा जब एक एंटीक डीलर ने इसे खरीदने के लिए 50 लाख रुपये की पेशकश की। हालांकि इसके मालिक ने इतनी बड़ी पेशकश के बाद भी इस सीलिंग फैन को बेचने से इनकार कर दिया। उसके हिसाब से इस पंखे का सांस्कृतिक और भावनात्मक मूल्य बहुत ज्यादा है और यह उनके लिए एक बहुमूल्य विरासत है।
मालिक का मानना है कि इसकी दुर्लभता और पारसी विरासत से जुड़े होने के कारण यह एक बहुमूल्य वस्तु है, जिसे मालिक भविष्य की पीढ़ियों के लिए संरक्षित करने की इच्छा रखता है। यहां हम आपके लिए इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।
इस वीडियो को अब तक 558000 व्यूज और 18000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस के अलावा इस वीडियो पर लोगों ने बहुत से कमेंट किए हैं। एक यूजर ने पूछा एंटीक डीलर कौन है? वहीं दूसरे यूजर ने मालिक की तारीख करते हुए कहा,’बावजी, इसे बेचने से मना करने के लिए मुझे आप पर गर्व है। खुद एक एंटीक कलेक्टर होने के नाते मैं जानता हूं कि भावनाएं क्या होती हैं। पैसे का कोई मूल्य नहीं होता। वहीं एक व्यक्ति ने पूछा कि इलेक्ट्रिसिटी का इन्वेंशन कब हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: