Dog Travels 160 km in One Night: रातभर में कोई कितना चल सकता है। ज्यादा से ज्यादा 10 से 15 किलोमीटर, लेकिन एक डॉगी ने रातभर में 150 किलोमीटर से ज्यादा का रास्ता तय कर लिया। लकी नाम की डॉगी ने स्विट्जरलैंड में मनाए जाने वाले नेशनल स्विस हॉलीडे की पूर्व संध्या पर स्विट्जरलैंड में 160 किलोमीटर की यात्रा तय कर ली।
केनेल के बाड़ में होल था
जानकारी के अनुसार, उसके मालिकों ने उसे स्विट्जरलैंड के बर्न कैंटन में केनेल में छोड़ दिया था। इसके बाद 14 साल की ये डॉगी ने उन्हें छोड़कर चली गई। आरटीएस की रिपोर्ट के मुताबिक, थका देने वाली यात्रा तय करने के बाद लकी आखिरकार जिनेवा पहुंच गई। लकी के मालिक जेनिफर वैगनर ने आरटीएस से कहा- “केनेल के बाड़ में होल था। जिसके चलते वह बाहर आ गई होगी।”
माइक्रोचिप से मालिक का पता चला
इस डॉगी के लापता होने के बाद खोज शुरू की गई। इसे 1 अगस्त की सुबह जिनेवा झील के करीब खोजा गया। जिनेवा के एक निवासी ने सड़क के किनारे जानवर को देखा और पुलिस को फोन किया। चूंकि लकी में माइक्रोचिप लगी हुई थी, तो पुलिस ने तुरंत उसके मालिकों का पता लगा लिया। अपनी प्यारी डॉगी की खबर मिलने का उसके मालिक बर्लिन में बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
मालिक ने जताई हैरानी
अच्छी बात ये रही कि लकी को अपनी यात्रा के दौरान कोई चोट नहीं लगी। लकी के मालिक जेनिफर वैगनर ने “मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि वह स्वस्थ है और घायल नहीं हुई। यह हमारे लिए बहुत बड़ा डर था।” वैगनर का मानना है कि शायद डॉगी को रास्ते में किसी ने हेल्प की होगी। वैगनर ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह संभव है कि वह पूरे रास्ते दौड़ी। एक कुत्ते के लिए इतने कम समय में 160 किलोमीटर तक चलना असंभव है।”
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
9 hrs agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines