होटल के कमरे में क्या-क्या चेक करना जरूरी? फ्लाइट अटेंडेंट ने बताए फ्रॉड से बचने के तरीके

Hotel Stay Awareness : होटल में मेहमानों के साथ कई तरह फ्रॉड होते हैं, रूम में घुसने के बाद आपको कई चीजों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। एक एयरहोस्टेस ने बताया कि कैसे आप खुद को बचा सकते हैं ।

Air Hostess

Hotel Stay Awareness :  अक्सर लोग यात्रा के समय होटल में रुकते हैं। कई होटल ऐसे हैं जो अपने गेस्ट के साथ धोखाधड़ी करते हैं, उनके कमरे में चोरी करने से लेकर प्राइवेट वीडियो की रिकॉर्डिंग तक कर लेते हैं। हालांकि एक एयरहोस्टेस ने बताया कि होटल के कमरे में घुसने के बाद क्या-क्या करना चाहिए, जिससे आप खुद का बचाव कर सकें। इतना ही नहीं, एयरहोस्टेस ने बताया कि कमरे में घुसने के बाद आपको अपने बेड के नीचे क्यों फेंक देना चाहिए।

बेड के नीचे क्यों फेंकनी चाहिए पानी की बोतल? 

फ्लाइट अटेंडेंट ने बताया कि कई बार होटल बड़े ही सूनसान होते हैं, जो खतरनाक और डरावने लगते है। ऐसे में हमें सावधान रहना चाहिए। मेरी एक दोस्त होटल में रुकी तो बेड के नीचे के शख्स छुपा हुआ था, जिसे बाद में पकड़ा गया। इसलिए हमें हमेशा सावधानी रखनी चाहिए। यूके एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, एस्तेर नाम की फ्लाइट अटेंडेंट ने बताया कि होटल रूम में जाने से पहले बेड के नीचे पानी की बोतल जरूर फेंकना चाहिए, इससे यह पता चल जाएगा कि कोई छुपा है या नहीं।

होटल की इन चीजों को जरूर करें चेक 

फ्लाइट अटेंडेंट के मुताबिक, होटल के सभी कोने, परदे आदि को अच्छे से चेक कर लेना चाहिए। इतना ही नहीं, शीशे, बाथरूम को जरूर चेक करना चाहिए। अधिकतर लोग ऐसी ही जगहों पर छुपे होते हैं जो आपको या आपके सामान को नुकसान पहुंचाते हैं। फ्लाइट अटेंडेंट ने यह भी बताया कि कई बेड ऐसे होते हैं, जिन्हें किनारे से वह फर्श से चिपके दिखाई देते हैं, ऐसे में हमें पानी की बोतल फेंककर चेक करना चाहिए कि क्या पानी की बोतल दूसरी तरफ निकल रही है या नहीं। अगर बोतल दूसरी तरफ निकल रही है तो इसका मतलब कि नीचे कोई नहीं है।

एस्तेर ने यह भी कहा कि मैं अक्सर अपने सूटकेस को दरवाजे के पास रखती हूं ऐसा इसलिए कि अगर कोई बिना मेरी जानकारी के कमरे में घुसने की कोशिश करेगा तो आवाज से  इसका आभास हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी सामान रखा जा सकता है, जिसे हिलने-डुलने से आवाज हो। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों को सलाह दी कि कभी भी हमें पब्लिक प्लेस पर अपना कमरा नंबर जोर से नहीं बोलना चाहिए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ