हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खुजली गैंग के सरगना को पुलिस ने किया गिरफ्तार; वायरल वीडियो ने कैसे पहुंचा दिया जेल?

Delhi Police Action on Khujli Gang : दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से खुजली गैंग से लोग परेशान थे, भीड़भाड़ वाले सदर बाजार में ये गिरोह कई लोगों को अपना निशाना बना चुका था। सोशल मीडिया पर इस गिरोह के कांड के कई वीडियो वायरल हुए, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन

Delhi Police Action on Khujli Gang : पिछले कई दिनों से दिल्ली में कई लोगों के साथ अजीब तरीके से लूटपाट हो रही थी। अचानक शरीर में खुजली होती है, खुजली इतनी तेज होती है कि इंसान बर्दाश्त नहीं कर पाता है। खुजलाने के लिए कपड़े तक निकाल देने पड़ते हैं, इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग कीमती सामान लेकर फरार होते कैमरे में दिखाई दिए। ऐसे कई मामले सामने आए तो पुलिस से शिकायत की गई, अब पुलिस ने गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस की तरफ से बताया गया कि सदर बाजार के वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स बाजार में मौजूद व्यक्ति के शरीर पर कुछ पाउडर डाल रहा है, जिससे उसके शरीर में खुजली शुरू हो रही है। ऐसे में उसका ध्यान भटक गया और सामान चोरी कर फरार हो गया। इस वायरल वीडियो का हमने संज्ञान लिया।

खास पाउडर का इस्तेमाल करते थे चोर

पुलिस ने बताया कि इस मामले में हमें कोई भी लिखित शिकायत नहीं मिली थी। सोशल मीडिया पर वीडियो को देखकर हमने इस पर काम करना शुरू किया। हमने दो लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, जो इस तरह की चोरी में माहिर हैं। घटना को अंजाम देने के लिए वह एक खास तरीके के पाउडर  का इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने कहा है कि हम चाहते हैं कि कोई शिकायतकर्ता आगे आए, जिससे हम इन पर कड़ी कार्रवाई कर सकें।

विज्ञापन


पूछताछ में पता चला है कि दोनों इसी काम को करने के लिए दिल्ली आए थे। उन्होंने दिल्ली में इससे पहले इस तरह की घटना को अंजाम नहीं दिया था। उन्होंने सदर बाजार और वहां की भीड़ के बारे में सुना था, ऐसे में इन्होंने बाजार आने जाने वाले लोगों को निशाना बनाना शुरू किया था। हालांकि अब घटना को अंजाम देने वाले दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं।

यह भी पढ़ें : वाटरफॉल में नहा रहे लोगों के कपड़े लेकर भागे पुलिसवाले, जानें क्या है पूरा माजरा

विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में दिल्ली के कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें दो लोग कीमती सामान लेकर जा रहे लोगों के शरीर पर पीछे से पाउडर डाल देते थे। इससे तेज खुजली शुरू हो जाती है। सामान छोड़कर लोग शरीर खुजलाने लगते थे, इसी बीच दोनों में कोई एक सामान लेकर वहां से फरार हो जाता था। सीसीटीवी कैमरे में उनकी करतूत कैद हो गई थी, इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola