Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो के तरह-तरह के वीडियो चर्चाओं में रहते हैं। कभी कोई मेट्रो में इश्क लड़ाता दिखाई देता है तो कोई मारपीट के बाद वायरल हो जाता है। कुछ लोग अपने पहनावे और मेट्रो में रील बनाने को लेकर भी विवादों में आ चुके हैं लेकिन इस वक्त दिल्ली मेट्रो का ही एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रही लड़की की बातें सुन यात्री अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
दिल्ली मेट्रो के अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें सुनने के बाद लोग भड़क जाते हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हैं। अब जो वीडियो वायरल है, इसमें एक लड़की फोन पर अपनी मां से बात कर रही है। उसकी बातें सुन वहां मौजूद यात्री अपनी हंसी नहीं रोक पाए। वीडियो की शुरुआत में लड़की अपने मां से बात करना शुरू करती है। लड़की ने बताया कि वह घर पर ही है और कार्टून देख रही है।
लड़की की बातें सुन नहीं रोक पाए हंसी
लड़की के इतना झूठ बोलने पर वहां मौजूद लोगों के कान खड़े हुए। लकड़ी ने आगे कहा कि वह घर पर कार्टून देख रही है। यह सुनकर लोग हंस पड़े लेकिन बात यही खत्म नहीं हुई। लड़की की मां ने जब कहा कि टीवी की आवाज सुनाओ तो लड़की खुद ही कार्टून कैरेक्टर की आवाज निकालने लगी। लड़की की आवाज सुनकर आस-पास के सारे यात्री हंस पड़े।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इस पर कमेंट्स करते हुए अधिकतर लोगों ने कहा है कि अभी तक मेट्रो में बवाल वाले वीडियो देखकर दिमाग खराब हो गया था। पहली बार ऐसा कोई वीडियो मिला है, जिसे देखकर दिमाग प्रसन्न हो गया है और चेहरे पर हंसी आ गई। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये कला है और लड़की कलाकार है, जो अपनी कला का सही उपयोग कर रही है और लोगों को हंसा रही है।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आज के समय में जहां मेट्रो में अश्लीलता की हदें पार कर दी जाती हैं तो वहीं इस तरह के हंसी मजाक का वीडियो बनाते रहने चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि लड़की दूसरों को झूठ बोलने के लिए प्रेरित कर रही है, ये गलत है। एक अन्य का कहना है कि समाज में आप कुछ भी करें, बस शर्मनाक हरकतें न करें।
संबंधित खबरें
Pitru Paksha 2026: श्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए धार्मिक मान्यताएं
3 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
3 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
5 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
5 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines