दिल्ली एयरपोर्ट पर मिला मगरमच्छ का कटा सिर, थाईलैंड से लौटे शख्स का बैग खोलते ही उड़े होश

Delhi Airport Custom Department : दिल्ली एयरपोर्ट पर थाईलैंड की यात्रा से लौटे एक शख्स का बैग खोलते ही अधिकारी हैरान रह गए। शख्स को तुरंत हिरासत में लिया गया।

Indian Customs
विज्ञापन

Delhi Airport Custom Department : दिल्ली एयरपोर्ट पर अधिकारी उस वक्त हैरान रह गए, जब उन्होंने एक कनाडाई नागरिक के बैग की जांच की। अधिकारियों को शख्स संदिग्ध लग रहा था और उसकी हरकतों की वजह से शक हुआ था। जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो सब हैरान रह गए। जांच के दौरान पता चला कि शख्स थाईलैंड की यात्रा से लौट रहा था।

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक कनाडाई नागरिक को रोका। जांच की तो पता चला कि वह अपने सामान में एक मगरमच्छ का कटा हुआ सिर ले जा रहा था। इसके बाद तो अधिकारियों के कान खड़े हो गए।

विज्ञापन

पूछताछ करने पर शख्स ने बताया कि उसने थाईलैंड की यात्रा के दौरान मगरमच्छ का सिर खरीदा था। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने रविवार देर रात उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति ने बार-बार इस बात पर जोर दिया कि उसने न तो शिकार किया और न ही जानवर को मारा, बल्कि यात्रा के दौरान उसे खरीदा था।


कानून के अनुसार, ऐसे वन्यजीव उत्पादों को ले जाने के लिए परमिट की आवश्यकता होती है और शख्स के पास ऐसी कोई परमिट थी ही नहीं। इसके बाद हवाई अड्डे के अधिकारियों ने वन विभाग एक अधिकारियों को बुलाकर मगरमच्छ की जांच करने के लिए कहा और शख्स को हिरासत में ले लिया। वन विभाग की टीम ने बताया कि यह असल में मगरमच्छ का सिर ही था।

विज्ञापन

वन विभाग की तरफ से कहा गया कि मगरमच्छ का सिर अब उसके कब्जे में है। जांच की जा रही है कि मगरमच्छ किस प्रजाति का है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वन्यजीव वस्तुओं के साथ यात्रा करने के लिए विशेष अनुमति की आवश्यकता होती है, जो उसके पास नहीं थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ