हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

लड़की को आगे बैठा स्कूटी पर ही रोमांस करने लगा लड़का, 'छपरी' का वीडियो वायरल

Couple Bike Stunt Viral Video : मुंबई में स्कूटी पर बैठकर रोमांस करते एक कपल का वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में दिखे रहे कपल पर कार्रवाई की मांग हो रही है।

विज्ञापन
बाइक पर रोमांस करते कपल का वीडियो वायरल

Couple Bike Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर बाइक पर स्टंट करने के कई वीडियो सामने आते रहते हैं। मुंबई का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यही जिसमें एक कपल स्कूटी पर बैठकर रोमांस कर रहा है। इस कपल का वीडियो देख लोग इसे ‘छपरी’ कह रहे हैं।

वीडियो मुंबई के बांद्रा का बताया जा रहा है। स्कूटी एक लड़का चला रहा है जबकि लड़की लड़के के आगे बैठी हुई है और उसका मुंह लड़के की तरफ है। दोनों ने एक चादर ओढ़ रखा है। पीछे से किसी ने इसका वीडियो बना लिया है। वीडियो बनता देख लड़की मुस्कुरा रही है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि लड़की ने जानबूझकर ये वीडियो बनवाया है।

स्कूटी पर लड़की उल्टी बैठी हुई है और स्कूटी चला रहे शख्स को गले लगाए हुई है। एक चादर से खुद को दोनों ने ढका हुआ है। इस वीडियो में दोनों ने ना सिर्फ खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर कानून तोड़ा है बल्कि दोनों में से किसी ने हेलमेट भी नहीं पहना है। अब इस वीडियो को देख लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि ये बस लोगों का ध्यान आकर्षित करना चाह रहे हैं, वे जानते हैं कि यह वायरल होगा, पुलिस को टैग किया जाएगा और इस पर कार्रवाई भी की जाएगी. इन लोगों को बस सुर्खियों में रहना है। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर लिखा कि इस तरह स्टंट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हों।

यह भी पढ़ें : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बीच वायरल हुआ पायलट का वीडियो, बताया किसके घर आएंगे राम!

विज्ञापन

हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब इस तरह के वीडियो सामने आए हो। इससे पहले दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई शहरों के वीडियो वायरल हो चुके हैं और पुलिस कार्रवाई भी कर चुकी है। मुंबई का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक लड़का बीच चौराहे पर गाड़ी चलाते नहाता दिखाई दिया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola