Pilot Mohit Teotia Viral Video : अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है। पूरे देश में इसको लेकर जश्न का माहौल है। 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य कार्यक्रम होने वाला है। इसी बीच एक पायलट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रहा है कि आखिर किसके घर राम आएंगे। पायलट ने कहा कि राम वनवास से लौटकर राम घर आएंगे लेकिन दिक्कत ये है कि एक ही राम हैं तो किस किस के घर जाएंगे।
वीडियो में पायलट ने कहा कि किसी व्यक्ति या समाज का निरादर कर जय श्री राम कह देने से राम घर नहीं आएंगे। जो बाप की एक आवाज पर 14 साल वन में काटने को तैयार हो जाए, राम उसके घर आएंगे। जो भाई के लिए सारी संपत्ति त्यागने को तैयार हो, राम उसके घर आएंगे। जो पत्नी सम्मान के लिए पूरी हुकूमत से लड़ने के लिए तैयार हो राम उसके घर आएंगे।
पायलट ने आगे कहा कि जिस दिन आप यह त्याग करने के लिए तैयार हो जाएं तो घर पर आइना देख लेना, साक्षात श्रीराम दिख जाएंगे। राम इंसान या भगवान नहीं बल्कि एक त्याग भावना है, जिसे ना करना चाहो तो बहुत मुश्किल और करना चाहो तो बेहद आसान साधना है। मैं सभी साधू, संत, मौलवी जो भी त्याग भावना से जी रहे हैं, उन्हें नमन करता हूं। इसके बाद पायलट ने दीपावली की शुभकामनाएं दी।
पायलट की पूरी बात सुनने से जाहिर है कि यह वीडियो पुराना, दीपवाली के वक्त का है लेकिन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले फिर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहे पायलट का नाम मोहित तेवतिया है। राम को लेकर कही गई उनकी बात लोगों को खूब पसंद आ रही है।
स्पाइसजेट पायलट मोहित तेवतिया के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वह कविता और मजाकिया अंदाज में यात्रियों को संबोधित करते हैं। इस वक्त उनका पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह ‘भगवान राम किसके घर आएंगे’, यह बता रहे हैं ,